Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रगनानंद से मिलने को लगा मंत्रियों का तांता, चैपियन ने Asian games में भारत के स्वर्ण जीतने की जताई उम्मीद

विश्व कप रजत पदक विजेता ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद को यकीन है कि भारतीय टीम हांगझू में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी। भारत के नए शतरंज सुपरस्टार प्रगनानंद का शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने निवास पर अभिनंदन किया और बधाई दी। प्रगनानंद ने कहा कि भारतीय टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती है।

By Jagran NewsEdited By: Geetika SharmaUpdated: Sat, 02 Sep 2023 07:00 AM (IST)
Hero Image
चैंपियन ने भारतीय टीम के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की जताई उम्मीद

नई दिल्ली, प्रिंट्र। विश्व कप रजत पदक विजेता ग्रैंडमास्टर आर प्रगनानंद को यकीन है कि भारतीय टीम हांगझू में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी। भारत के नए शतरंज सुपरस्टार प्रगनानंद का शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने निवास पर अभिनंदन किया।

स्वर्ण पदक जीत सकता है भारत-

इस मौके पर प्रगनानंद ने कहा कि भारतीय टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती है। वह 23 सितंबर से शुरू हो रहे एशियाई खेलों में भाग ले रही भारत की 10 सदस्यीय टीम के सदस्य हैं। उन्होंने कहा,'पिछले कुछ महीने से मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। मुझे लगता है कि हम स्वर्ण जीत सकते हैं।

क्या बोले खेल मंत्री-

अनुराग ठाकुर ने कहा, 'प्रगनानंद इतनी कम उम्र में इतना परिपक्व हो गया है। वह मानसिक रूप से काफी मजबूत है। उसकी चालें इतनी तेज हैं और मानसिक और शारीरिक रूप से उसकी तैयारी तारीफ के लायक होती है।' 

मंत्री ने दी बधाई-

मंत्री ने कहा,'मैं उसे बधाई देता हूं। 10 वर्ष की उम्र में अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनना और 16 वर्ष की उम्र में मैग्नस कार्लसन को हराना बड़ी उपलब्धि है। उसने पिछले कुछ साल मे काफी मेहनत की है और इसमें उसके माता-पिता की भी अहम भूमिका है।'