Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paris Paralympics: पेरिस पैरालंपिक्स से पहले भारत को लगा करारा झटका, मध्य प्रदेश के तीन एथलीट डोप टेस्ट में फेल

Madhya Pradesh Athletes Doping Test Failed पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत से पहले मध्य प्रदेश के तीन एथलीट जिन्होंने पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया था वह डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। डोप टेस्ट में फेल होने वाले एथलीट में रजनी झा नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट शालिनी चौधरी और गजेंद्र सिंह का नाम शामिल है जिन्हें 1 जुलाई 2024 से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Wed, 24 Jul 2024 08:21 AM (IST)
Hero Image
Paris Paralympics 2024 से पहले मध्यप्रदेश के तीन दिग्गज डोप टेस्ट में फेल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक्स 2024 (Paris Paralympics 2024) का आगाज 28 अगस्त से 8 सितंबर तक पेरिस, फ्रांस में आयोजित होने जा रहा है। पेरिस पैरालंपिक्स खासतौर पर विकलांग खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जाता हैं। ये खेल अलग-अलग तरह की विकलांगताओं वाले खिलाड़ियों के लिए हैं। पेरिस पैरालंपिक्स की शुरुआत से पहले मध्यप्रदेश को बड़ा झटका लगा है।

राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (NADA) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि पेरिस पैरालंपिक्स क्वालीफाई करने वाली तीन प्रमुख मध्य प्रदेश के खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। डोप टेस्ट में फेल होने वाले एथलीट्स में पैरा केनो खिलाड़ी रजनी झा, जो अकादमी की स्टार एथलीट शालिनी, और दूसरे पैरा केनो खिलाड़ी गजेंद्र सिंह का नाम शामिल हैं। नाडा की रिपोर्ट में इन खिलाड़ियों के डोपिंग के मामले सामने आए हैं।

Paris Paralympics 2024 से पहले मध्य प्रदेश के तीन दिग्गज डोप टेस्ट में फेल

दरअसल, पेरिस पैरालंपिक्स से पहले मध्य प्रदेश को ये बड़ा झटका लगा है। डोप टेस्ट में फेल होने वाली 22 साल की शालिनी ने रांची में हुए राष्ट्रीय खेलों में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश की हैं। शालिनी को मेटांडिएनोन मेटाबोलाइट के लिए पॉजिटिव पाया गया। यह विशअव डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा प्रतिबंधित पदार्थ है।

वहीं, पेरिस पैरालंपिक्स में क्वालीफाई करने वाली 34 साल की रजनी झा, जिन्होंने एशियाई खेलों में पैरा कैनो स्पर्धा के कांस्य पदक विजेता गजेंद्र सिंह भी इसमें शामिल हैं। रजनी का मिथाइल टेस्टोस्टेरोन मेटाबोलाइट्स के लिए परीक्षण पॉजिटिव पाया गया। गजेंद्र सिंह का 19 नोरेंड्रोस्टेरोन के लिए परीक्षण सकारात्मक आया है। दोनों ही प्रतिबंधित पदार्थ हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का बड़ा बयान, कहा- 2047 तक भारत खेल उत्कृष्टता में शीर्ष पांच देशों में होगा शामिल

बता दें कि इन तीन खिलाड़ियों को उनके खेल संघों ने निलंबित कर दिया है। एथलीट के स्वजनों का कहना है कि वे प्रतिबंध के खिलाफ अपील करेंगे। मध्यप्रदेश विभाग के अधिकारियों ने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है।