Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vinesh Phogat की बिगड़ी तबीयत, डिसक्वालिफाई होने के बाद अस्पताल में हुईं एडमिट; हेल्थ पर आया अपडेट

Vinesh Phogat Admit to Hospital भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट डिसक्वालिफाई होने के बाद अब अस्पताल में भर्ती हो गई है। जागरण न्यू मीडिया के चंडीगढ़ संस्थान के पत्रकार ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया। विनेश फोगाट डिहाइड्रेशन के कारण वह अस्पताल में एडमिट है। विनेश के अस्पातल में भर्ती होने की खबर के बाद पीटी ऊषा और भारतीय अधिकारियों का दल उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहा है।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Wed, 07 Aug 2024 01:48 PM (IST)
Hero Image
Vinesh Phogat की बिगड़ी तबीयत, डिसक्वालिफाई होने के बाद अस्पताल में हुईं एडमिट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वजन बढ़ने की वजह से पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालिफाई होने का गम भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट बर्दाशत नहीं कर पाईं। विनेश फोगाट डिसक्वालिफाई होने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गई। 

विनेश शरीर में हुई पानी की कमी के चलते अस्पताल में एडमिट हैं। विनेश के अस्पातल में भर्ती होने की खबर के बाद पीटी ऊषा और भारतीय अधिकारियों का दल उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहा है। जागरण न्यू मीडिया के चंडीगढ़ संस्थान के पत्रकार ने इसकी जानकारी दी। 

Vinesh Phogat वजन बढ़ने के बाद डिहाईड्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती

दरअसल, पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन भारतीय पहलवान विनेश फोगाट के मेडल जीतने का सपना टूट गया। बुधवार सुबह स्‍वर्ण पदक मुकाबले से पहले वजन के दौरान उसका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया है। ऐसे में वह डिसक्वालिफाई हो गई हैं। 

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: 'विनेश फोगाट आप चैंपियंस की चैंपियन हो', दुख की घड़ी में भारतीय पहलवान को मिला PM मोदी का साथ

विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने के बाद पूर्व रेसलर महावीर फोगाट ने ये बताया कि विनेश ने बीती रात काफी ज्यादा एक्सरजाइज की और वह पूरी रात वजन कम करने की वजह से सोई तक नहीं। उन्होंने साइकलिंग की और अपनी तरफ से फाइनल मैच खेल पाने के लिए पूरी कोशिश की।

विनेश फोगाट फिलहाल ओलंपिक गांव के पॉलीक्लिनिक में हैं और वहां वह आराम कर रही हैं। संघ की तरफ से आगे कहा गया कि अभी इस मामले में कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। ये भी कहा कि भारतीय दल लोगों से विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

बता दें कि विनेश फोगाट को कोई पदक नहीं मिलेगा। महिला फ्रीस्टाइल 50 किलो ग्राम में अब सिर्फ गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के मैच ही खेले जाएंगे।