Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Year Ender 2023: भारत के लिए इन 5 कारणों से शानदार रहा साल 2023, भारतीय एथलीट्स ने विदेश में लहराया परचम

साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस साल खेल जगत में भारतीय एथलीट्स ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया। भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा शीतल देवी सात्विक चिराग और ज्योति याराजी जैसे खिलाड़ियों ने इस साल जमकर महफिल लूटी और देश का नाम रोशन किया।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Tue, 26 Dec 2023 05:08 PM (IST)
Hero Image
Year Ender 2023: साल 2023 में भारतीय एथलीट्स ने विदेश में लहराया परचम

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 2023 Indian Sports Achievements: साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस साल खेल जगत में भारतीय एथलीट्स ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया। भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा, शीतल देवी, सात्विक, चिराग और ज्योति याराजी जैसे खिलाड़ियों ने इस साल जमकर महफिल लूटी और देश का नाम रोशन किया।

एशियाई खेलों से लेकर विश्व चैंपियनशिप तक खिलाड़ियों ने विदेश में भी डंका बजाया। एशियाई खेलों में पहली बार भारत ने पदकों का शतक जमाया और पैरा एशियाई खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते है 5 कारण जिनकी वजह से भारत के लिए ये साल यादगार और शानदार रहा।

भारत के लिए साल 2023 रहा बेहद ही शानदार और यादगार

1. भारतीय रेसलर्स में दिखी एकता (#MeToo अभियान)

साल 2023 (Year Ender 2023) में भारतीय स्पोर्ट्स में सबसे बड़ा पल ये रहा, जब भारतीय टॉप रेसलर्स एकजुट हुए। विश्व चैंपियनशिप मेडललिस्ट विनेश फोगाट और ओलंपिक मेडललिस्ट बजरंग पुनिया ने WFI के खिलाफ आवाज उठाई। इसके बाद ये मामला सामने आया कि पहलवान आरोप लगा रहे थे कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ करने का इतिहास रहा है।

प्रदर्शनकारियों को हर जगह से आलोचकों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने भी जांच करने से मना कर दिया।। यहां तक की प्रदर्शकारियों को जेल की हवा की खानी पड़ा, लेकिन वे पीछे नहीं हटे। सड़कों पर महीनों तक धरना करने के बाद दिल्ली पुलिस को आखिरी में जांच शुरू करने और बृजभूषण सिंह को निलंबित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के साइन की जरूरत पड़ी।

2. नीरज चोपड़ा और भारतीय जैवलिन थ्रोवर्स का शानदार परफॉर्मेंस

साल 2023 नीरज चोपड़ा के नाम रहा, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन और एशिया चैंपियन का टाइटल भी जीता। नीरज ऐसे पहले भारतीय बने, जिन्होंने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने डायमंड लीग का दोहा, लुसाने और बुडापेस्ट चरण जीता।

3. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का जलवा

साल 2023 में बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जोड़ी ने देश का नाम फिर से रोशन किया। बता दें कि एशियाई खेलों में ये दोनों गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके बाद सात्विक ने अपने कोच को झुककर उन्हें प्रणाम कर खूब महफिल लूटी। इन दोनों ने इस साल 5 बड़े खिताब अपने नाम किए, जिसमें 1000 ट्रॉफी भी शामिल है।

4. रिकॉर्डतोड़ एशियन गेम्स परफॉर्मेंस

साल 2023 में 107 मेडल एशिया गेम्स में आए। इस बार मेडल टैली साल 2018 एशियन गेम्स सेकी तुलना में 38 मेडल ज्यादा रहे। पारुल चौधरी ने जापान की रिरिका हिरोनाका को महिला 5000 मीटर फाइनल की रेस में हराया जहां, वह एक दिन पहले 4,780 मीटर तक जापानी खिलाड़ी से पिछड़ गई थी, लेकिन चौधरी ने धमाकेदारी वापसी करते हुए अगले दिन 3000 मीटर स्टीपलचेज में खिलाड़ी को टक्कर दी और उन्हें हराया।

5. ज्योति याराजी का 100 मीटर रेस में पदक

बता दें कि एशियाई खेलों में 100 मीटर की रेस में ज्योति याराजी ने फाइनल में अयोग्य घोषित कर दिया गया था, लेकिन नियमों के अनुसार, वह अयोग्य नहीं थी। ज्योति ने लगातार लड़-झड़ककर अंत में पदक हासिल कर पूरी दुनिया को अपनी काबिलियत दिखाई और हर किसी का दिल भी जीत लिया।