Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raghav Chadha: 'लोकतंत्र को खत्म करने के लिए 'बिलडोजर' लाई सरकार', CEC और EC नियुक्ति बिल पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल

Raghav Chadha मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्तों से जुड़ा विधेयक राज्यसभा से पारित हो गया है। इस विधेयक को लेकर आप सांसद राघव चड्ढा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार के इस कदम को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है। राघव चड्ढा ने कहा कि सरकार ने इस बिलडोजर से लोकतंत्र को कुचल दिया है।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Wed, 13 Dec 2023 10:10 AM (IST)
Hero Image
CEC और EC नियुक्ति बिल पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल (फोटो एएनआई)

एएनआई, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्तों से जुड़ा विधेयक राज्यसभा से पारित हो गया है। इस विधेयक को लेकर आप सांसद राघव चड्ढा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार के इस कदम को लोकतंत्र के खिलाफ बताया है।

'बिलडोजर' से लोकतंत्र को कुचला- राघव

आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सरकार ने इस 'बिलडोजर' से लोकतंत्र को कुचल दिया है। अगर कोई स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव आयोग नहीं है तो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कैसे हो सकते हैं? चुनाव आयोग की अहम भूमिका है।

सांसद राघव चड्ढा ने साधा सरकार पर निशाना

सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक फॉर्मूला दिया और कहा कि तीन सदस्यीय समिति बनाए- प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, भारत के मुख्य न्यायाधीश। यही समिति तय करेगी कि कौन चुनाव आयोग में बैठेगा या गठन कैसे होगा। आज सरकार ये बिल लाकर इस तीन सदस्यीय समिति में से भारत के मुख्य न्यायाधीश को बाहर का दरवाजा दिखाकर एक मनोनीत कैबिनेट मंत्री उसके जगह बैठा देती है, यानी इस तीन सदस्यीय समिति में हमेशा दो वोट सरकार के पास होंगे।

— ANI (@ANI) December 13, 2023

कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे- राघव चड्ढा

उन्होंने कहा कि सरकार तय करेगी कि चुनाव आयोग में कौन बैठेगा। चुनाव आयोग की भूमिका भारतीय लोकतंत्र में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, अगर इसके इंडिपेंडेंस से खिलवाड़ होगा तो चुनावों से खिलवाड़ करने के बराबर है। इसलिए हम सब मिलकर आपस में सलाह करेंगे और कानूनी राय लेंगे। अगर कानूनी राय सबकी बनती है तो इस कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी देंगे।

यह भी पढ़ें- Vasundhara Raje: '...आपको ताली बजानी है', वसुंधरा समर्थक विधायकों से ऐसा क्यों बोले राजनाथ सिंह?

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने उठाए सवाल

इससे पहले कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने विधेयक को भारत के लोकतंत्र पर हमला बताया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत के लोकतंत्र पर हमला किया है। भारत के लोकतंत्र और चुनावी तंत्र की स्वायत्तता, निडरता और निष्पक्षता को बुलडोजर से कुचल दिया गया है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि एक समय था जब EC का मतलब 'चुनावी विश्वसनीयता' होता था, आज इसका मतलब है 'चुनावी समझौता'।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के बराबर होगा CEC और EC का भी दर्जा, राज्यसभा से हुआ पारित