Move to Jagran APP

अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे: कांग्रेस सूत्र

19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श के अलावा चौधरी के भाग्य पर भी चर्चा होने की संभावना है। इस सत्र में अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता बने रहेंगे।

By Nitin AroraEdited By: Updated: Wed, 14 Jul 2021 06:38 PM (IST)
Hero Image
अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में विपक्ष के नेता बने रहेंगे: कांग्रेस सूत्र
नई दिल्ली, एएनआइ। लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अधीर रंजन चौधरी की जगह किसी और की खबरों के बीच कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने संकेत दिया कि फिलहाल वे ही इस पद पर बने रहेंगे। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, 'लोकसभा पार्टी में कांग्रेस के नेता के पद में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है। इस सत्र में अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता बने रहेंगे।' बता दें कि इससे पहले, अफवाहें थीं कि कांग्रेस चौधरी को पद से हटा सकती है।

19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों पर विचार-विमर्श के अलावा, चौधरी के भाग्य पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा, सूत्रों ने संकेत दिया कि यह चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर थे जिन्होंने कांग्रेस आलाकमान के साथ नियुक्ति के लिए कहा था।

सूत्रों ने कहा कि पंजाब कांग्रेस विवाद पर कोई बात नहीं हुई, हालांकि प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावनाओं पर चर्चा की। (UPA से) अध्यक्ष पद के लिए शरद पवार को आगे बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं हुई।

बताया गया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रशांत किशोर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की बैठक के दौरान ऑनलाइन जुड़ी रहीं। केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। बैठक करीब एक घंटे तक चली। किशोर ने मांगा था मिलने का समय।

एक दिन पहले, किशोर ने वायनाड के सांसद राहुल गांधी से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली बैठक में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या चर्चा हुई और एजेंडे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाता नहीं खुल पाने के बाद अधीर चौधरी पर निशाना साधा गया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस महासचिव रोहन मित्रा ने यह कहते हुए अपना पद छोड़ दिया कि उन्हें पार्टी के राज्य अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और उनके सेना गुट द्वारा अपमानित किया गया।