Move to Jagran APP

Amit Shah Birthday: 'मेहनती नेता और बेहतरीन प्रशासक', PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई

Amit Shah Birthday प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक मेहनती नेता बताया। वहीं जेपी नड्डा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वो प्रेरणा का स्रोत हैं। देश के गृह मंत्री के रूप में राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा में आपका उल्लेखनीय योगदान अविस्मरणीय है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 22 Oct 2024 10:21 AM (IST)
Hero Image
Amit Shah Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Amit Shah Birthday। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज (22 अक्टूबर) अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक मेहनती नेता बताया। पीएम मोदी ने उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें एक मेहनती नेता बताया है। वहीं, प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने में समर्पित कर दिया है।

'पार्टी के लिए जीवन समर्पित कर दिया'

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा,"श्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। वह एक मेहनती नेता हैं, जिन्होंने अपना जीवन भाजपा को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने एक असाधारण प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"

भाजपा कार्यकर्ता के लिए  प्रेरणा का स्रोत: शिवराज सिंह चौहान

अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, "मैं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। राष्ट्र के प्रति आपकी कड़ी मेहनत, समर्पण और संगठनात्मक कौशल एक है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए वो प्रेरणा का स्रोत हैं। देश के गृह मंत्री के रूप में राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा में आपका उल्लेखनीय योगदान अविस्मरणीय है। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अमित शाह की पहल ने भारत को विश्व स्तर पर मजबूत और शक्तिशाली बनाया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा,"देश के लोकप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता, यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भारत की आंतरिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में आपके कदमों ने देश को सशक्त एवं  विश्व स्तर पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। "

'आपके नेतृत्व में भारत की आंतरिक सुरक्षा मजबूत'

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी और एक्स पर लिखा, "देश के लोकप्रिय और सफल गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री  अमित शाह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके मजबूत नेतृत्व में भारत की आंतरिक सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है।"

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम अमित भाई अनिलचंद्र शाह है।  गुजरात के मनसा में उन्होंने शिक्षा हासिल की। प्राथमिक शिक्षा पूरी होने के बाद अहमदाबाद चले गए।

राजनीतिक जीवन पर एक नजर

  • साल 1989 में अमित शाह भाजपा की अहमदाबाद इकाई के भाजपा सचिव बने। इसके बाद 1997 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया। उसी साल  सरखेज विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया और वे 25,000 मतों के अंतर से जीतकर पहली बार विधायक बने।
  • साल 1998 में वे गुजरात भाजपा के प्रदेश सचिव बने और एक साल के भीतर ही उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई।  
  • साल 2002 में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया। साल 2010 तक वो गुजरात सरकार में मंत्री रहे।
  • बता दें कि साल 2009 में उन्हें श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में गुजरात क्रिकेट संघ का उपाध्यक्ष बनने का भी अवसर मिला। वे अहमदाबाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे।
  • इसके बाद 2012 में वो नारनुपरा   से फिर से विधायक चुने गए। इसके बाद भाजपा ने उन्हें 2013 में पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया।
  •  वहीं, 9 जुलाई 2014 को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।
  • साल  2016 में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद  साल 2017 में अमित शाह गुजरात से राज्यसभा सदस्य चुने गए। 

यह भी पढ़ें: 'अभी खत्म नहीं हुई हमारी लड़ाई', अमित शाह की हुंकार; कहा- बेकार नहीं जाएगा बलिदान