Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल से पूछा- दिल्ली में मौलवियों को मिलते हैं 18 हजार, पुजारी और पादरियों को क्यों नहीं?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भारतीय नोटों पर भगवान की तस्वीर वाले बयान को लेकर भाजपा ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम केजरीवाल से पूछा है कि दिल्ली में मौलवियों को 18 हजार मिलते हैं लेकिन पुजारी और पादरियों को नहीं।

By Mohd FaisalEdited By: Updated: Sat, 29 Oct 2022 11:51 AM (IST)
Hero Image
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की प्रेस कांफ्रेंस (फोटो एएनआइ)

नई दिल्ली/शिमला, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्ष पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी सवाल खड़े किए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय राजधानी में मुस्लिम मौलवियों को सालाना 18,000 रुपये देते हैं। क्या आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही 18,000 रुपये देंगे? आप ऐसा क्यों नहीं कर सके।

अनुराग ठाकुर ने बोला CM केजरीवाल पर हमला

दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा था कि भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-भगवान गणेश की तस्वीरें छापनी चाहिए। उनके इस बयान पर अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मौलवियों को सालाना 18,000 रुपये देते हैं लेकिन पुजारी या पादरियों को नहीं देते हैं।

अराजकता के प्रतीक हैं अरविंद केजरीवाल- अनुराग

अनुराग ठाकुर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर का विरोध करने वालों, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वालों को एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा। अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं। वह नए प्रचार को बढ़ावा देते हैं, ताकि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो।

कांग्रेस पर भी जमकर बरसे अनुराग ठाकुर

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाया और ईंधन की कीमतों में कमी की। भाजपा शासित राज्यों में कीमतों में कमी की गई है। लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में कीमतें कम नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। वे पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं कर सके, क्योकि वे झूठे वादे करते हैं।

केजरीवाल ने पीएम को लिखा खत: नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो से देश करेगा तरक्की, लोगों में भी जबरदस्त उत्साह

Indian Currency: नोटों पर गणेश-लक्ष्मी के बाद अब अंबेडकर और छत्रपति शिवाजी की फोटो लगाने की मांग