Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2024 लोकसभा चुनाव में NDA को UPA नहीं 'INDIA' देगा टक्कर, विपक्षी गुट को मिला नया नाम; जानिए क्या है फुल फॉर्म

बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में विपक्षी दलों ने तय किया है कि अब विपक्षी गुट को UPA की जगह INDIA के नाम से पुकारा जाएगा। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए को बदल कर विपक्ष गुट का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस करने की घोषणा की गई है। बेंगलुरु में आयोजित हुए इस बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए।

By AgencyEdited By: Piyush KumarUpdated: Tue, 18 Jul 2023 05:57 PM (IST)
Hero Image
विपक्षी गुट का नाम UPA से बदलकर अब INDIA कर दिया गया है।(फोटो सोर्स: जागरण)

बेंगलुरु, एएनआइ। आगामी 2024 लोकसभा चुनाव का रोडमैप तैयार करने में विपक्ष जुट चुकी है। बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में (Bengaluru Opposition parties 2nd joint meeting) कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए। बैठक में विपक्षी दलों के गुट को एक नया नाम मिल गया है। अब इस गुट को ‘INDIA’ के नाम से पुकारा जाएगा।

ये सभी विपक्षी दल 'INDIA' गठबंधन का हिस्सा होंगे। यूपीए का नाम बदलकर इंडिया कर दिया गया है। UPA का नाम बदलने का प्रस्ताव कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेश किया, जिसका सभी ने समर्थन किया।

जानें INDIA का क्या है फुल फॉर्म

'INDIA' का फुल फॉर्म है, जिसे 'इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस' नाम दिया गया है। गौरतलब है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए (UPA) की जगह अब विपक्षी दलों के गुट को INDIA कहा जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आधिकारिक रूप से गुट का नाम बदलने का एलान कर दिया है।

N - National

D - Democratic

I - Inclusive

A - Alliance#JDU #NitishKumar#MahaGathbandhan#UnitedWeStand#oppositionmeeting #bengaluru pic.twitter.com/iQU3urraJR

बेंगलुरु में आयोजित हुए इस बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए। नेताओं की बात करें तो सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, शरद पवार से लेकर अरविंद केजरीवाल तक बैठक में मौजूद थे।

मंबई में होगी अगली बैठक

बता दें कि विपक्ष गुट का नाम बदल दिए जाने के बाद राजद ने भाजपा पर तंज कसा है। राजद ने कहा है कि अब भाजपा को इंडिया कहने में भी तकलीफ होगी। विपक्ष दलों की अगली बैठक मुंबई में आयोजित की जाएगी। इस बैठक के बाद घोषणा की गई कि 11 नेताओं की समन्वय समिति बनाई जाएगी।

बैठक के बाद इन नेताओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया 

राहुल गांधी 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह NDA और INDIA की लड़ाई है। नरेंद्र मोदी और इंडिया के बीच लड़ाई है। उनकी विचारधारा और इंडिया के बीच की लड़ाई है। हमने निर्णय लिया है कि हम एक एक्शन प्लान तैयार करेंगे और एक साथ मिलकर देश में हमारी विचारधारा और हम जो करने जा रहे हैं उसके बारे में बोलेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है। इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया।

कुनबा बढ़ रहा है, यह अच्छी बात है- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 पार्टियां एकत्रित हुई, यह दूसरी मीटिंग थी और यह अच्छी बात है कि कुनबा बढ़ रहा है। आज 26 पार्टियां अपने लिए एकत्रित नहीं हुए हैं, हमें एक तरफ देश को नफरत से बचाना है और दूसरी तरफ एक नए भारत का सपना लेकर हम सब इकट्ठा हुए हैं।

विचारधारा अलग लेकिन हम देश के लिए एकजुट हुए- उद्धव ठाकरे

विपक्ष नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग तो होती ही है लेकिन हम देश के लिए एक हुए हैं। लोगों को लगता है कि हम परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं, देश हमारा परिवार है और उसे बचाने के लिए हम एक हुए हैं। इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे।

मोदी जी पहले गठबंधन की बात तक नहीं करते थे-खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमारी एकता को देखकर मोदी जी ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे, उनके यहां एक पार्टी के कई टुकड़े हो गए हैं और अब मोदी जी उन्हीं टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।