Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bhajan Lal Sharma: भजनलाल शर्मा आज संभालेंगे राजस्थान की कमान, शपथ ग्रहण में दिखेगी पीएम मोदी की गारंटियों की झलक

Bhajan Lal Sharma भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख लोगों की भीड़ एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की गारंटियों की झलक देखने को मिलेगी। मोदी की गारंटियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के होर्डिंग्स समारोह स्थल और शहर के मुख्य मार्गों पर लगाए गए हैं। शहर के मुख्य चौराहों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Narender SanwariyaUpdated: Fri, 15 Dec 2023 06:30 AM (IST)
Hero Image
Bhajan Lal Sharma: भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, पीएम मोदी भी शामिल होंगे।

जागरण संवाददाता, जयपुर। भजनलाल शर्मा शुक्रवार सुबह सवा ग्यारह बजे राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ लेंगे। राज्यपाल कलराज तीनों को शपथ दिलाएंगे। जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

ये दिग्गज भी होंगे शामिल

समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित आधा दर्जन केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस सहित कई नेता मौजूद रहेंगे । इस मौके पर पीएम मोदी का संबोधन भी हो सकता है।

एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह में एक लाख लोगों की भीड़ एकत्रित करने का लक्ष्य रखा है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की गारंटियों की झलक देखने को मिलेगी। मोदी की गारंटियों और केंद्र सरकार की योजनाओं के होर्डिंग्स समारोह स्थल और शहर के मुख्य मार्गों पर लगाए गए हैं। शहर के मुख्य चौराहों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है।

मंत्रिमंडल का गठन बाद में

सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल का गठन कुछ दिन बाद हो सकता है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों की शपथ के बाद पार्टी नेतृत्व संभावित मंत्रियों के नामों पर विचार करेगा। लोकसभा चुनाव के हिसाब से जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए नए मंत्री बनाए जाएंगे।

महिला अपराध बड़ा मुद्दा

दीया कुमारी उप मुख्यमंत्री घोषित दीया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध बहुत बड़ा मुददा है। प्रदेश में जहां भी ऐसी घटना हुई है, वहां भाजपा की टीम पहुंची है। पीडि़त या पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाजपा पूरा प्रयास करती है।

लिए जाएंगे कठोर निर्णय

कांग्रेस की सरकार गहरी नींद में सो रही थी। भाजपा के संकल्प-पत्र में भी यह स्पष्ट है कि महिला अपराध बिल्कुल भी सहा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी। इसके लिए कठोर निर्णय लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Vasundhra Raje: विधायकों की लॉबिंग, घंटों चली बंद कमरे में बैठक; राजनाथ ने इस तरह मनाया वसुंधरा को