Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस के मन में क्या? कल होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, जयराम रमेश बोले- आज लोकतंत्र कम और एकतंत्र ज्यादा...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने वाली है। कल के प्रोग्राम के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे और जनसभाएं होंगी।

By Jagran News Edited By: Anurag GuptaUpdated: Sat, 13 Jan 2024 06:27 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो: एएनआई)

डिजिटल डेस्क, इंफाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को मणिपुर से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत होगी। इससे पहले राहुल गांधी खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे, जिसका उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी साझा की।

क्या कुछ बोले जयराम रमेश?

जयराम रमेश ने बताया कि थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत होने वाली है। कल के प्रोग्राम के बारे में जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने कहा,

राहुल गांधी 11 बजे इंफाल आ रहे हैं और वहां से सीधे खोंगजोम युद्ध स्मारक, जो एक ऐतिहासिक जगह है, जाएंगे। साल 2016 में खोंगजोम युद्ध स्मारक का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। इस युद्ध स्मारक का महत्व न केवल मणिपुर के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए है...।

यह भी पढ़ें: इंफाल की जगह थौबल से शुरू होगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, खरगे यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

बता दें कि जब प्रणब मुखर्जी ने युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था उस वक्त राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और ओकरम इबोबी सिंह मुख्यमंत्री थे। 

PM मोदी पर बरसे जयराम रमेश

जयराम रमेश ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृतकाल के सुनहरे सपने दिखा रहे हैं, लेकिन हकीकत है कि 'पिछले 10 साल, अन्याय के काल' रहे हैं। पिछले 10 साल में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय हुआ है, उसी को ध्यान में रखते हुए ये 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली जा रही है।

उन्होंने कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी अलग-अलग नागरिक संस्थाओं से मिलेंगे और जनसभाएं होंगी। कांग्रेस पार्टी के मन में क्या है, इस बारे में राहुल गांधी जनता के बीच जाकर बताएंगे। यह एक राजनीतिक दल की यात्रा है। ये वैचारिक यात्रा है, चुनावी यात्रा नहीं। उन्होंने कहा,

हम सबसे बड़े लोकतंत्र हैं, ये कहते जरूर हैं, लेकिन हकीकत है कि आज लोकतंत्र कम और एकतंत्र ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली रवाना हुए CM सुक्‍खू, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में लेंगे भाग

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में

सनद रहे कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के थोबल से होगी, जो मार्च के तीसरे हफ्ते में मुंबई पहुंचकर समाप्त होगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस इस यात्रा के जरिए बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दे को उठाएगी। हालांकि, कांग्रेस ने इस यात्रा को चुनावी यात्रा नहीं, बल्कि राजनीतिक पार्टी की वैचारिक यात्रा बताया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)