Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: 'राहुल गांधी चाहते हैं देश में बने सद्भावना का माहौल', बेल्लारी में बोले CM अशोक गहलोत

Bharat Jodo Yatra कर्नाटक के बेल्लारी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संदेश है कि देश में सद्भावना का माहौल बने।

By AgencyEdited By: Mohd FaisalUpdated: Sat, 15 Oct 2022 03:18 PM (IST)
Hero Image
बेल्लारी में बोले CM अशोक गहलोत (फोटो एएनआइ)

बेल्लारी (कर्नाटक), एजेंसी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज 38 दिन हो गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा ने आज एक हजार किमी का सफर तय कर लिया है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नाटक के बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला।

देश में बने सद्भावना का माहौल- अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जिस प्रकार ये लोग पूरे देश में तनाव, हिंसा, सांप्रदायिकता का माहौल बना रहे हैं, ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी का संदेश है कि आपस में भाईचारा हो, सभी राज्यों, वर्गो और धर्मो में प्यार मोहब्बत की राजनीति हो। सद्भावना का माहौल बने।

बेरोजगारी और महंगाई से पीड़ित हैं लोग- अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि देश में लोग बेरोजगारी और महंगाई से पीड़ित हैं। कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि फासीवादी ताकतों से देश चुनौतियों का सामना कर रहा है। हम सांप्रदायिक ताकतों की निंदा करते हैं।

सीएम बोम्मई ने बोला कांग्रेस पर हमला

वहीं, बेल्लारी में कांग्रेस की मेगा रैली से पहले कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने बयान दिया था। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पर हमला बोलते हुए कहा था कि कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा चल रही है, जो राहुल गांधी नामक विफल मिसाइल को फिर से लॉन्च करने का एक और प्रयास है।

कर्नाटक दौरे पर है भारत जोड़ो यात्रा

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई थी। ये पद यात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों को कवर करेगी। भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को अपने कर्नाटक चरण में प्रवेश किया है। यह पद यात्रा उत्तर भारत की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक के दौरे पर रहेगी।

Bharat Jodo Yatra: हलाकुंडी गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम बघेल भी हुए शामिल

Bharat Jodo Yatra के जरिए कांग्रेस 'फेल हो चुकी मिसाइल' को फिर से लान्च कर रही है: कर्नाटक सीएम