Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bharat Jodo Yatra Day 4: कांग्रेस की तमिलनाडु के मुलगुमूदु से शुरू हुई 'पदयात्रा' आज केरल में पहुंचेगी

Bharat Jodo Yatra कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज चौथे दिन फिर से शुरू हो गई है। यात्रा आज शाम तक केरल में पहुंचने की संभावना है। कांग्रेस ने सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत को एकजुट करने के लिए अपनी पदयात्रा शुरू की है।

By Mahen KhannaEdited By: Updated: Sat, 10 Sep 2022 12:58 PM (IST)
Hero Image
भारत जोड़ो यात्रा आज चौथे दिन फिर शुरू।

कन्याकुमारी, एजेंसी। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज चौथे दिन कन्याकुमारी के मुलगुमुदु से शुरू हो गई है और शाम तक उसके केरल में प्रवेश करने की संभावना है। कांग्रेस ने सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के अन्य नेताओं के साथ भारत को एकजुट करने के लिए अपनी यात्रा शुरू की है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरु हुई है जो जम्मू-कश्मीर तक जाएगी।

भाजपा पर हमलावर राहुल

इससे पहले शुक्रवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि 'भारत जोड़ो यात्रा' भाजपा और आरएसएस द्वारा देश को हुए नुकसान को कम करने का एक प्रयास है। वायनाड के कांग्रेस सांसद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सभी केंद्रीय एजेंसियों पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह यात्रा लोगों से जुड़ने की है।

— Congress (@INCIndia) September 10, 2022

विचारधारा की लड़ाई

राहुल ने कहा कि "सच कहूं तो, दो हजार वर्षों से दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है और यह जारी रहेगी। भारत में दो अलग-अलग विचारधारा हैं, एक कठोर और नियंत्रित है जबकि दूसरी बहुवचन और खुले विचारों वाली है।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पदयात्रा

बता दें कि यह पदयात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक का 3,500 किलोमीटर की है। इस मार्च में राहुल गांधी 150 दिनों में 12 राज्यों को कवर करेंगे। 11 सितंबर को केरल पहुंचने के बाद, यात्रा अगले 18 दिनों के लिए राज्य में ही गुजरेगी और फिर 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में रहेगी। पदयात्रा प्रतिदिन 25 किमी की दूरी तय करेगी।

सोनिया और प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल

यात्रा में पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं शामिल होंगी, जिसमें सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी के साथ पार्टी के सभी सांसद, नेता और कार्यकर्ता ठहरे हुए हैं। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एसी भी लगे हैं। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था और इस यात्रा को आगामी चुनावी लड़ाई के लिए पार्टी की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।