Move to Jagran APP

Bharat Ratna For Ratan Tata: 'पद्मविभूषण रतन टाटा को मिले भारत रत्न' किस राजनेता ने की ये मांग?

Ratan Tata दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद प्रमुख रतन टाटा का बुधवार रात को स्वर्गवास हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पद्मविभूषण से सम्मानित रतन टाटा को भरत रत्न देने की मांग उठ रही है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) पार्टी नेता राहुल कनाल ने यह मांग उठाई है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 10 Oct 2024 12:19 PM (IST)
Hero Image
शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नेता ने रतन टाटा को Bharat Ratna देने की मांग की है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग उठ रही है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग की है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे) पार्टी नेता राहुल कनाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखकर भारत रत्न के लिए रतन टाटा का नाम केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया है।

राहुल कनाल ने पत्र में लिखा,"श्री टाटा जी न केवल एक दूरदर्शी नेता थे, बल्कि एक दयालु मानवतावादी भी थे। आवारा पशुओं के कल्याण के लिए उनके परोपकारी प्रयास, भारत भर में उनके पांच सितारा होटलों के माध्यम से आश्रय प्रदान करना, हमारे समाज के बेजुबान सदस्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके अलावा, वंचितों के लिए कैंसर अस्पताल स्थापित करने के लिए उनके समर्पण ने सभी व्यक्तियों के स्वास्थ्य और सम्मान के अधिकार में उनके अटूट विश्वास को दर्शाया, चाहे उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।"

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित 

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केंद्र के अनुरोध करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया है। बता दें कि उनके स्वर्गवास पर महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को राज्य में एक दिवसीय शोक की घोषणा की है।

साल 2008 में पद्मविभूषण से हुए थे सम्मानित  

बता दें कि रतन टाटा को साल 2000 में भारत सरकार की तरफ से पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। साल 2008 में उन्हें दूसरा सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से साल 2023 में उद्योग रत्न से सम्मानित किया गया था।

86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद प्रमुख रतन टाटा का बुधवार रात को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत शीर्ष हस्तियों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

'उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी'

टाटा समूह ने इसकी सूचना जारी करते हुए लिखा, 'अपार दुख के साथ हम अपने प्रिय रतन के शांतिपूर्ण निधन की घोषणा करते हैं। हम, उनके भाई, बहन और स्वजन, उनकी प्रशंसा करने वाले सभी लोगों के प्रेम और सम्मान से सांत्वना महसूस करते हैं। अब जब वह व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं हैं, उनकी विनम्रता, उदारता और सेवा भावना की उनकी विरासत आने वाली पीढि़यों को प्रेरित करती रहेगी।'

यह भी पढ़ें: Ratan Tata Education: हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से पढ़ें हैं रतन टाटा, जानिए कहां से पूरी की है स्कूली एजुकेशन