Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anil Antony: भाजपा ने अनिल एंटनी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता किया नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए अनिल एंटनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। बता दें कि अनिल एंटनी पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे हैं। अनिल एंटनी ने इसी साल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

By Agency Edited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Tue, 29 Aug 2023 06:19 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता किया नियुक्त।

नई दिल्ली, एएनआई। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए, अनिल एंटनी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा ने अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

अनिल एंटनी बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

बता दें कि अनिल एंटनी पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे हैं। अनिल एंटनी ने इसी साल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल

गुजरात दंगों पर आधारित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उन्होंने एक्स (तब ट्विटर) पर एक पोस्ट किया था, जिससे उनकी आलोचना हुई थी और उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

मनजिंदर सिंह सिरसा पर भाजपा ने जताया भरोसा

इसके साथ ही भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को भी बड़ा प्रभार दिया है। भाजपा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को राष्ट्रीय सचिव के रूप में नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बने सिरसा

भाजपा ने अपने बयान में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। वह पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता थे, लेकिन वह दिसंबर 2021 में भाजपा में शामिल हो गए। मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली में अकाली दल का प्रमुख चेहरा थे।