Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, जेपी नड्डा ने अचानक तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर इन नियुक्तियों को राज्य की सियासत में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि इससे उनसे आगामी लोकसभा चुनाव में मदद मिलेगी।

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Mon, 25 Sep 2023 02:59 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने किया बड़ा फेरबदल, इन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) ने 2024 लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha Election) को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार सिंह ने जारी किया आदेश

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी मुख्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने सोमवार को तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को बदलने का आदेश जारी किया। जिन तीन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें मेघालय, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Bhopal Visit: कांग्रेस पर हमला बोलने से लेकर नारी शक्ति वंदन बिल तक, पढ़ें PM के भाषण की 10 बड़ी बातें

रिकमैन मोमिन बने मेघालय भाजपा के अध्यक्ष

अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, रिकमैन मोमिन (Rikman Momin) को मेघालय भाजपा (Meghalaya BJP) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, एस. सेल्वागनबेथी (S Selvaganabathy) को पुडुचेरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (Puducherry BJP President) की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: 'कंपनी बन गई है कांग्रेस, अर्बन नक्सलियों के पास है इसका ठेका' भोपाल में PM Modi ने लोगों को चेताया

बेंजामिन येप्थोमी बने नगालैंड के भाजपा अध्यक्ष

इसके साथ ही नगालैंड में भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है। अब बेंजामिन येप्थोमी (Benjamin Yepthomi) को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

गौरतलब है कि भाजपा की पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में पैनी नजर है। इसीलिए पार्टी किसी भी हाल में यहां पर अपनी पैठ बनाना चाहती है। आज हुई नियुक्तियों को इसी प्रयास के तहत देखा जा रहा है।