Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP ने राहुल गांधी को बताया नए जमाने का 'रावण', जॉर्ज सोरेस को लेकर लिखी यह बात

BJP Called Rahul Gandhi as Ravana भाजपा ने आज जो पोस्टर जारी किया है उसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 7 सिर दिखाए गए हैं। इस पोस्टर पर लिखा है कि भारत खतरे में हैं। पोस्टर के अंत में मोटे अक्षरों में लिखा है ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टिड बाय जॉर्ज सोरोस। भाजपा ने राहुल को दुष्ट और धर्म विरोधी कहा है।

By Jagran NewsEdited By: Mahen KhannaUpdated: Thu, 05 Oct 2023 05:16 PM (IST)
Hero Image
BJP Called Rahul Gandhi as Ravana राहुल गांधी पर भाजपा का हमला।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। BJP Called Rahul Gandhi as Ravana भाजपा ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पोस्टर वार छेड़ दिया। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कांग्रेस सांसद को नए जमाने का रावण बताया। भाजपा ने इसी के साथ अपने अकाउंट पर लिखा ये आज के जमाने का रावण है और ये दुष्ट, धर्म और देश विरोधी है।

राहुल गांधी के दिखाए 7 सिर

भाजपा ने आज जो पोस्टर जारी किया है उसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 7 सिर दिखाए गए हैं। इस पोस्टर पर लिखा है कि भारत खतरे में हैं। पोस्टर के अंत में मोटे अक्षरों में लिखा है, 'ए कांग्रेस पार्टी प्रोडक्शन डायरेक्टिड बाय जॉर्ज सोरोस।

जॉर्ज सोरोस का नाम इसलिए जोड़ा

भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए पोस्टर में जॉर्ज सोरोस का नाम इसलिए जोड़ा क्योंकि भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में सोरोस के लोग शामिल हुए थे। भाजपा ने आरोप लगाया था कि राहुल की यात्रा में सोरोस के करीबी और 'ओपन सोसाइटी फाउंडेशन' एनजीओ के उपाध्यक्ष सलिल शेट्टी शामिल हुए थे। आरोप है कि एनजीओ को अमेरिकी अरबपति सोरोस वित्त पोषित करते हैं।

यह भी पढ़ें- जातीय जनगणना पर कांग्रेस में कोहराम, पहले सिंघवी ने दी राहुल गांधी को ये सलाह; फिर डिलीट की पोस्ट

सोरोस ने पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि सोरोस ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि भारत में लोकतंत्र है, लेकिन पीएम मोदी लोकतांत्रिक नहीं है। उन्होंने सीएए और कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने पर भी निशाना साधा था। 

बता दें कि सोरोज अमेरिका के बड़े अमीर बिजनेसमेन हैं और वो कई दफा पीएम मोदी पर निशाना साध चुके हैं।