Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MP Election 2023: 'भाजपा ने 'झूठी' उम्मीद का खेला आखिरी दांव', BJP के उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर बोले कमलनाथ

आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी की है। सोमवार रात जारी की गई दूसरी सूची में भाजपा ने सात लोकसभा सदस्यों को मैदान में उतारा है।इस सूची में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रह्लाद सिंह पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं।बीजेपी ने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी मैदान में उतारा है। इस सूची को लेकर कांग्रेस ने पार्टी पर तंज किया है।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Tue, 26 Sep 2023 11:32 AM (IST)
Hero Image
BJP के उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर कमलनाथ ने दिया बयान (फाइल फोटो)

भोपाल, एजेंसी। Madhya Pradesh Assembly Polls: भाजपा द्वारा आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की है। राज्य में कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ दल ने मध्य प्रदेश में हार स्वीकार कर ली है और अपना "झूठी उम्मीद का आखिरी दांव" खेला है।

आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी की है। सोमवार रात जारी की गई दूसरी सूची में भाजपा ने सात लोकसभा सदस्यों को मैदान में उतारा है। इस सूची में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रह्लाद सिंह पटेल और नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं। बीजेपी ने पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी मैदान में उतारा है।

भाजपा ने अब तक मध्य प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 78 पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा में अगस्त में जारी 39 नामों की पहली सूची भी शामिल है। राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

बीजेपी ने खेला झूठी उम्मीद का आखिरी दांव- कमलनाथ

सोमवार देर रात एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर एक पोस्ट में कमलनाथ ने दावा किया कि भाजपा ने एमपी में हार स्वीकार कर ली है और अपना "झूठी उम्मीद का आखिरी दांव" खेला है। कमलनाथ ने आगे कहा करोड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा करने वाली भाजपा की उम्मीदवारों की सूची निश्चित रूप से पार्टी की आंतरिक हार पर मुहर है और भाजपा सरकार के साढ़े अठारह साल और पंद्रह वर्षों के दौरान विकास के दावों को खारिज करती है।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के खोखले दावे उजागर हो गए हैं और "सफेद झूठ" साबित हुए हैं।

तीन केंद्रीय मंत्रियों के साथ, भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चार लोकसभा सदस्यों राकेश सिंह, रीति पाठक, गणेश सिंह और उदयप्रताप सिंह को भी चुनावी मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें- MP Election: चुनाव जीतो और जिताओ की दांव में BJP, भाजपा की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: दूसरी लिस्ट में दिखा सिंधिया का दबदबा, अपने वादे को पूरा करती नजर आई भाजपा