Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत जोड़ो यात्रा हजार चूहों को मारकर हज करने वाली बिल्ली की तरह', केसीआर की बेटी का राहुल गांधी पर तंज

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता (K Kavitha) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। बीआरएस नेता के कविता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि उनकी (राहुल गांधी) हाल ही में संपन्न हुई भारत जोड़ो यात्रा उस बिल्ली की तरह है जिसने एक हजार चूहों को मारकर हज की यात्रा शुरू की हो।

By AgencyEdited By: Devshanker ChovdharyUpdated: Wed, 16 Aug 2023 06:12 PM (IST)
Hero Image
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी और केसीआर की बेटी के कविता प्रेस कांफ्रेंस करती हुई। (फाइल फोटो)

निजामाबाद, पीटीआई। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता (K Kavitha) ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। बीआरएस नेता के कविता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि उनकी (राहुल गांधी) हाल ही में संपन्न हुई भारत जोड़ो यात्रा उस बिल्ली की तरह है, जिसने एक हजार चूहों को मारकर हज की यात्रा शुरू की हो।

निजामाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कविता

बता दें कि कविता ने निजामाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जिसके बाद उन्होंने इस क्षेत्र का दौरा किया। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह 2024 के आम चुनावों में यहां से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने भोदान में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

केसीआर की बेटी ने कांग्रेस पर कसा तंज

सीएम केसीआर की बेटी कविता ने कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। के कविता ने कहा कि जिसने (कांग्रेस) 62 वर्षों तक देश पर शासन किया और 'गरीबी हटाओ' के नारे के बावजूद गरीब गरीब बने रहे।

के कविता ने कहा

उन्होंने (राहुल गांधी) एक पैदल मार्च (भारत जोड़ो यात्रा) निकाला। आप जानते हैं मैं उस यात्रा के बारे में कैसा महसूस करती हूं? जब हजार चूहों को मार के एक बिली हज यात्रा को निकलती है, ठीक ऐसी है राहुल गांधी की यात्रा है।

के कविता ने कांग्रेस से पूछे सवाल

के कविता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी के बाद 62 साल तक शासन किया। आपने (कांग्रेस) मुसलमानों के लिए क्या किया? आप (कांग्रेस पार्टी) 'गरीबी हटाओ' कहते रहे। आपने गरीबों के लिए क्या किया? आपने गरीबों को हटाया, लेकिन गरीबी नहीं हटाया।

कार्यकर्ताओं को कविता का निर्देश

उन्होंने बीआरएस पार्टी के कार्यकर्ताओं से निर्वाचन क्षेत्र के हर घर और मस्जिद में जाने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मौलानाओं से मिलने के लिए कहा और उन्हें समझाया कि किसी को कांग्रेस को वोट क्यों नहीं देना चाहिए।

बीआरएस नेता ने कहा कि तेलंगाना में कोई भी वह क्रांति नहीं ला सका, जो मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पिछले 10 वर्षों में राज्य में लाने में सक्षम रहे हैं। हमारे अल्पसंख्यक भाइयों को इस बारे में सोचना चाहिए कि क्या किसी को कांग्रेस को वोट देना चाहिए।