Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CAA के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले बंद करें झूठ का व्यापार : भाजपा

गृह मंत्रालय के हवाले से भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि सीएए कानून भारत के किसी नागरिक की नागरिकता नहीं लेगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीति को प्रदूषित कर दिया है। दिल्ली में सीएए का विरोध कर वह गलत संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। पड़ोसी देशों में हिंदू व सिखों के साथ अत्याचार हो रहा है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Wed, 13 Mar 2024 11:54 PM (IST)
Hero Image
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर भड़के भाजपा नेता।(फोटो सोर्स: जागरण)

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून की अधिसूचना जारी करने के बाद से ही इस मुद्दे को अलग-अलग तर्कों के साथ विपक्षी दलों द्वारा उछाला जा रहा है।

इस क्रम में सामने आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की आलोचना करते हुए भाजपा ने इन दलों को सलाह दी है कि सीएए के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले झूठ का व्यापार बंद करें।

नागरिक की नागरिकता नहीं लेगा ये कानून: रविशंकर प्रसाद

साथ ही गृह मंत्रालय के हवाले से भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि यह कानून भारत के किसी नागरिक की नागरिकता नहीं लेगा।

पड़ोसी देशों में हिंदू और सिखों पर हो रहा अत्याचार: भाजपा

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीति को प्रदूषित कर दिया है। दिल्ली में सीएए का विरोध कर वह गलत संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं। पड़ोसी देशों में हिंदू व सिखों के साथ अत्याचार हो रहा है। उनकी बेटियों को उठा लिया जाता है। कोई बेटी वाला उन माता पिता के दर्द को कैसे नहीं समझ सकता है।

प्रताड़ना से बचने के लिए पड़ोसी देशों से हजारों की संख्या में अनुसूचित जाति के लोग भारत में आकर रह रहे हैं। नागरिकता के इंतजार में उनकी दो से तीन पीढ़ियां गुजर गई।

अनुराग ठाकुर ने पंडित नेहरू पर साधा निशाना 

देश के विभाजन के बाद तत्कालीन प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू ने वादा किया था कि पड़ोसी देशों में रहने वाले अल्पसंख्यकों को संरक्षण दिया जाएगा, लेकिन पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने इसके लिए कुछ नहीं किया। नरेन्द्र मोदी ने यह काम किया।

उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि पड़ोसी देशों में अत्याचार का सामना करने वाले हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन या पारसी लोगों को भारत में नागरिकता मिलेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का विचित्र वक्तव्य आया है कि सीएए आने से बाहर के लोग नौकरी लेंगे।

रविशंकर प्रसाद ने सीएए के विरोध करने वालों पर साधा निशाना 

प्रसाद ने स्पष्ट किया कि बाहर से आने वाले वह व्यक्ति हैं, जो आस्था के नाम पर प्रताड़ित होते हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, ईसाई, जैन और पारसी हैं। क्या उनको कानूनी माध्यम से नागरिकता का संरक्षण देना भारत का नैतिक, संवैधानिक और सांस्कृतिक अधिकार नहीं है?

भ्रम फैलाने वाले रोहिंग्या के पक्ष में खड़े होते हैं: रविशंकर प्रसाद 

उन्होंने कहा कि इस कानून से न किसी की नौकरी जाएगी और न किसी की नागरिकता ली जाएगी। केजरीवाल वोटबैंक की प्रत्याशा में कहां तक जाएंगे? सीएए का विरोध कर रहे विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भ्रम फैलाने वाले रोहिंग्या के पक्ष में खड़े होकर कहते हैं कि उनको अवसर दो, अधिकार दो।

वहीं, जो आस्था के नाम पर प्रताड़ित होकर हिंदुस्तान आए हैं, पीड़ा की जिंदगी जी रहे हैं, उनके लिए भारत सरकार, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने कुछ प्रयास किए तो आपत्ति? सीएए के नाम पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले झूठ का व्यापार करना बंद करें।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीतिक जमीन बंगाल में खिसक रही है तो वह चिल्ला रही हैं। उसी रेस में केजरीवाल कूद गए और दक्षिण भारत में तो हैं ही वामपंथी।

यह भी पढ़ें: CAA लागू कराने के लिए आगे आया विश्व हिंदू परिषद, शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने में इस तरह मदद करेगा विहिप