Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जातीय जनगणना के सहारे चुनाव जीतेगी कांग्रेस? प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ रैली के बाद गरमाई सियासत

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्ता में आती है तो राज्य में जातीय जनगणना कराई जाएगी। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी बिहार की तर्ज पर राज्य में जातीय जनगणना कराने की बात कही थी। दोनों राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे।

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Sat, 07 Oct 2023 02:23 PM (IST)
Hero Image
Caste Census: जातिगत जनगणना के सहारे चुनाव जीतेगी कांग्रेस? प्रियंका गांधी की छत्तीसगढ़ रैली के बाद गरमाई सियासत

एएनआई, नई दिल्ली।  Caste Census: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने एक रैली के दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में जातीय जनगणना कराने की बात कही है। कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर (Congress MP Manickam Tagore) ने भी इसका समर्थन किया है।

'प्रियंका गांधी का बयान स्वागत योग्य'

मनिकम टैगोर ने कहा कि प्रियंका गांधी का बयान स्वागत योग्य है। सामाजिक रूप से उत्पीड़ित वर्गों के विकास में जातिगत जनगणना एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

छत्तीसगढ़-राजस्थान में जातीय जनगणना कराएगी कांग्रेस

बता दें, शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने कांकेर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस फिर से सत्ता में आती है तो बिहार की तरह यहां भी जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने  कहा,

मैं घोषणा करती हूं कि अगर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाती है, तो बिहार की तरह हम भी राज्य में जाति जनगणना कराएंगे।

इससे पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राज्य में जातीय जनगणना कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि हम इस अवधारण पर चलेंगे कि जनसंख्या के अनुसार लोगों की भागीदारी हो।

यह भी पढ़ें: जातीय गणना नीतीश-लालू का मास्टर स्ट्रोक? 'हमारे घर तो टीम नहीं आई', चाय की चुस्की के बीच बिहारियों ने बड़ी बात कह दी

बिहार में जारी हुई जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट

बिहार में सोमवार को जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई। बिहार में कांग्रेस सरकार की सहयोगी है।

यह भी पढ़ें: जातीय जनगणना की मांग के बीच मोदी सरकार का बड़ा दांव, SC-ST और OBC को लेकर लिया बड़ा फैसला

किन राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव?

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।