Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केरल कांग्रेस में 'कास्टिंग काउच' का आरोप लगाने वाली महिला नेता निलंबित; पार्टी ने क्या दी दलील?

पूर्व कांग्रेस नेता सिमी रोज बेल जान को एक टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कांग्रेस की महिला नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव एम लिजू ने एक बयान में कहा कि पूर्व एआइसीसी सदस्य और पीएससी सदस्य सिमी रोज बेल जान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 02 Sep 2024 12:57 AM (IST)
Hero Image
पूर्व कांग्रेस नेता सिमी रोज बेल जान ने केरल कांग्रेस पर लगाया 'कास्टिंग काउच' करने का आरोप।(फोटो सोर्स: फाइल फोटो)

एएनआई, तिरुअनंतपुरम। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच केरल कांग्रेस की एक महिला नेता ने दावा किया कि  'कास्टिंग काउच' (Casting Couch) जैसी स्थिति कांग्रेस पार्टी के अंदर भी हो रही है।  

पार्टी में 'कास्टिंग काउच' की स्थिति: पूर्व कांग्रेस नेता 

सिमी रोज बेल जान को एक टीवी चैनल के साथ एक साक्षात्कार में कांग्रेस की महिला नेताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के बाद रविवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव एम लिजू ने एक बयान में कहा कि पूर्व एआइसीसी सदस्य और पीएससी सदस्य सिमी रोज बेल जान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

 पूर्व कांग्रेस नेता सिमी रोज बेल जान ने कहा था कि कांग्रेस में महिला नेताओं को आगे बढ़ने के लिए बड़े नेताओं के समर्थन की जरूरत 'कास्टिंग काउच' पड़ती है।

पार्टी ने क्या कहा? 

केपीसीसी ने कहा कि सिमी रोज बेल जान के आरोपों का उद्देश्य राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस आंदोलन में लाखों महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से परेशान करना और बदनाम करना था।  केपीसीसी की महिला नेताओं, पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य ने संयुक्त रूप से केपीसीसी नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

कांग्रेस के आरोपों पर अपने जवाब में सिमी रोज बेल जान ने कांग्रेस नेता वीडी सतीसन पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन महिलाओं में गौरव और गरिमा है, वे इस पार्टी में काम नहीं कर सकती हैं। जिस व्यक्ति ने पार्टी के लिए संघर्ष किया उसे निष्कासित कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में सम्मानित महिलाएं काम नहीं कर सकतीं हैं।

यह भी पढ़ें: Hema Committee Report: 'मुझे माफ करो...' मलयालम सिनेमा में एक्ट्रेस के शोषण पर क्या बोले रजनीकांत?