Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी ने किया था कोविड प्रोटोकॉल का पालन? स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी पर भड़की कांग्रेस

कोरोना वायरस को लेकर भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की अपील पर कांग्रेस ने जवाब दिया है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Wed, 21 Dec 2022 11:44 AM (IST)
Hero Image
Bharat Jodo Yatra कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट मोड पर है। इसी बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने चिट्ठी लिखकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का आग्रह किया है। स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी को लेकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है।

केंद्र सरकार पर बरसी कांग्रेस

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?

कार्ति चिदंबरम ने भी साधा निशाना

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी भाजपा को आड़े हाथ लिया है। कार्ति चिदंबरम ने कहा कि आज का कोविड प्रोटोकॉल क्या हैं? ऐसा लगता है कि हमारे पास किसी भी अन्य सार्वजनिक समारोहों में लागू करने योग्य कोविड प्रोटोकॉल नहीं हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर अचानक इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है अगर यह भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता तो?

स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी

गौरतलब है कि मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है। इस पत्र में भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किए जाने की अपील की गई है। चिट्ठी में लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइंस का सख्ती से पालन हो। यात्रा में शामिल होने वाले लोगों को मास्क व सेनीटाइजर उपलब्ध कराए जाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा कि सिर्फ टीकाकरण वाले लोग ही इस यात्रा में हिस्सा लें। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि यात्रा में जुड़ने के पूर्व एवं पश्चात लोगों को आइसोलेट किया जाए।

भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की अपील

इतना ही नहीं, केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस से भारत जोड़ा यात्रा स्थगित करने की अपील भी की है। मंडाविया ने अपनी चिट्ठी में कहा कि अगर यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित कर दें।

ये भी पढ़ें:

डीएनए बदल चीन की बेरहम सुपरसोल्जर बनाने की तैयारी, विशेषज्ञों ने कहा फिलहाल यह दूर की कौड़ी

Fact Check : एक जनवरी को भारत बंद करने का नहीं दिया अमित शाह ने कोई बयान, वायरल पोस्‍ट फर्जी है