Move to Jagran APP

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गांवों से गुजर रही 'भारत जोड़ो यात्रा', सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

Bharat Jodo Yatra एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार यह यात्रा आज सुबह 6.30 बजे बोम्मगोदानाहल्ली में बीजी केरे अंडरपास से शुरू हुई है। राहुल गांधी 12 किलोमीटर चलने के बाद जिले के कोनासागरा में विश्राम करेंगे ।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Updated: Thu, 13 Oct 2022 09:20 AM (IST)
Hero Image
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी कार्यकर्ता (फोटो सोर्स: Congress Twitter Handle)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' गुरुवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के बोम्मगोदानाहल्ली (Bommagondanahalli) से शुरू हो गई है। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा रामपुरा (Rampura) की ओर चल पड़ी है। राहुल गांधी के स्वागत के लिए सुबह सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क किनारे जमा हो गए।

एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार यह यात्रा आज सुबह 6.30 बजे बोम्मगोदानाहल्ली में बीजी केरे अंडरपास से शुरू हुई है। राहुल गांधी 12 किलोमीटर चलने के बाद जिले के कोनासागरा में विश्राम करेंगे।

शाम में मालोकलमुरु में रुकेगी यह यात्रा

यह यात्रा शाम 4 बजे से कोनासागरा से फिर से शुरू होगी। इसके बाद मोलाकलमुरु में शाम के ब्रेक के लिए यह यात्रा रुकेगी। रामपुरा पहुंचने पर राहुल गांधी रात्रि विश्राम यहीं करेंगे।

20 अक्टूबर को दूसरे राज्य पहुंचेगी यात्रा

बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया है। इस राज्य में यह यात्रा 21 दिनों में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 20 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से दूसरे राज्य पहुंचेगी।

यात्रा में सोनिया गांधी भी हुईं थी शामिल

कर्नाटक में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी यहां अलग रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी 6 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल हुई थीं।