Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राज्यसभा की दर्शक दीर्घा से राजनीतिक नारेबाजी पर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग, जयराम ने धनखड़ को लिखा पत्र

जयराम रमेश ने अपने पत्र में कहा कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के एक समूह को नारेबाजी और हंगामा करते हुए सुना गया। इस घटना से सदन के अंदर नियमों को लागू किये जाने को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में कड़े सुरक्षा उपायों और उसके मार्शलों की कड़ी मेहनत के बावजूद लोगों के एक समूह ने राजनीतिक नारेबाजी की।

By AgencyEdited By: Ashisha Singh RajputUpdated: Sun, 24 Sep 2023 10:45 PM (IST)
Hero Image
इस घटना से सदन के अंदर नियमों को लागू किये जाने को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

नई दिल्ली, पीटीआई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर 21 सितंबर को उच्च सदन की दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के एक समूह के राजनीतिक नारेबाजी करने की घटना पर कार्रवाई करने की मांग की है। हाल में संपन्न हुए संसद के विशेष सत्र के दौरान उच्च सदन में हुई इस घटना को लेकर राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने गंभीर चिंता और गहरी निरशा जताई है।

क्या कहा रमेश ने अपने पत्र में ?

सूत्रों के अनुसार, रमेश ने अपने पत्र में कहा कि दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों के एक समूह को नारेबाजी और हंगामा करते हुए सुना गया। इस घटना से सदन के अंदर नियमों को लागू किये जाने को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में कड़े सुरक्षा उपायों और उसके मार्शलों की कड़ी मेहनत के बावजूद लोगों के एक समूह ने राजनीतिक नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें- 'मेक इन इंडिया' पहल में मिली एक और कामयाबी, भारतीय नौसेना को मिला तीसरा मिसाइल-एम्युनिशन जहाज

264 में आगंतुकों के लिए तय किए गए नियम: रमेश

सूत्रों ने रमेश के पत्र के हवाले से कहा कि यह घटना नियम 264 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो संसदीय सत्रों के दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे व्यक्तियों से अपेक्षित आचरण को स्पष्ट रूप से रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में प्रक्रिया और कामकाज के संचालन के प्रविधानों में शामिल नियम 264 में आगंतुकों के लिए नियम तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने तेजू एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, कहा- अरुणाचल प्रदेश के लिए आज का दिन एतिहासिक