कर्नाटक में जमकर गरजे अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने PFI के 1700 सदस्यों को छोड़ा था, PM मोदी ने लगाया प्रतिबंध
केंद्रीय अमित शाह ने शनिवार को दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। दरअसल कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है।
बेंगलुरु, एएनआई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को महज भाजपा ही सुरक्षित रख सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही ऐसा कर सकती है।
अमित शाह ने देखी कांतारा फिल्म
उन्होंने कहा कि मैंने अभी कांतारा देखी है, कांतारा देख कर मुझे पता चला कि ये प्रदेश कितनी समृद्ध परंपराओं का है। देश में बहुत कम क्षेत्र हैं जहां के लोग विषम परिस्थिति के बाद भी खेती से देश को समृद्ध बनाते हैं।
इसी बीच गृह मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जिक्र करते हुए कहा कि आज ही के दिन मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर उनकी निर्मम हत्या हुई थी। आज करोड़ो कार्यकर्ताओं की ओर से उनको प्रणाम करता हूं।
कांग्रेस पर बरसे अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक का भला सिर्फ भाजपा ने किया। येदियुरप्पा के नेतृत्व में ही बेंगलुरु बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएफआई के 1700 लोगों को छोड़ने का काम किया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर हमेशा के लिए बंद कर दिया।
Congress had released 1700 members of the PFI and BJP's PM Narendra Modi banned PFI and shut it permanently. Congress party, which strengthens anti-national elements, can never protect Karnataka: Union Home Minister Amit Shah, in Puttur, Karnataka pic.twitter.com/jTTYkC8wqL— ANI (@ANI) February 11, 2023
उन्होंने कहा कि आपके पड़ोस केरल है। मैं ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता हूं। ऐसे में कर्नाटक को अगर सुरक्षित रखना है तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा रख सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुरक्षित करने, आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया।
Air Asia India ने पायलट ट्रेनिंग में की चूक, डीजीसीए ने लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना