Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'पिछले 60 सालों में आपको किसने गरीब बनाया?', किरेन रिजिजू ने मुसलमानों पर कांग्रेस को घेरा, बोले- वोट बैंक मत बनाओ

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूछना चाहता हूं कि पिछले 60 सालों में आपको गरीब किसने बनाया? यह काम कांग्रेस ने किया। आज पीएम मोदी आपके (मुसलमानों) लिए बैंक खाते खोलते हैं आपके लिए घर बनाते हैं और पानी बिजली और ऋण देते हैं। वह सभी भारतीयों के साथ समान व्यवहार करते हैं।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Mon, 30 Sep 2024 11:43 PM (IST)
Hero Image
मंत्री किरण रिजिजू ने मुसलमानों का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 60 सालों में इसने मुसलमानों को गरीब बनाया है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी दी कि वह मुसलमानों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल न करे।

पीएम मोदी सभी भारतीयों के साथ समान व्यवहार करते हैं: पीएम मोदी

रिजिजू ने कहा,"मैं मुस्लिम समुदाय के लोगों से पूछना चाहता हूं कि पिछले 60 सालों में आपको गरीब किसने बनाया? यह काम कांग्रेस ने किया। आज पीएम मोदी आपके (मुसलमानों) लिए बैंक खाते खोलते हैं, आपके लिए घर बनाते हैं और पानी, बिजली और ऋण देते हैं। वह सभी भारतीयों के साथ समान व्यवहार करते हैं। इसका लाभ सभी को मिलता है। तो सभी मुसलमानों का वोट कांग्रेस को क्यों मिलना चाहिए?

कांग्रेस मुसलमानों को वोट बैंक न बनाएं: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक समुदाय का दुरुपयोग करना गलत बात है। मैं कांग्रेस को चेतावनी देता हूं कि मुसलमानों को वोट बैंक न बनाएं। इस बार हम सुनिश्चित करेंगे कि अल्पसंख्यक वोट कांग्रेस को न मिले। हम स्पष्ट संदेश लेकर लोगों के पास जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: सिद्दरमैया की पत्नी ने की 14 प्लॉट वापस लौटाने की पेशकश, MUDA कमिश्नर को लिखी चिट्ठी