Move to Jagran APP

Bharat Jodo Yatra: हलाकुंडी गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे और सीएम बघेल भी हुए शामिल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के हलाकुंडी गांव से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। यात्रा में मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए हैं। यह यात्रा का 38वां दिन है जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

By Versha SinghEdited By: Updated: Sat, 15 Oct 2022 08:20 AM (IST)
Hero Image
कर्नाटक के हलाकुंडी गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के हलाकुंडी गांव से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। यह यात्रा का 38 वां दिन है जो तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के बल्लारी जिले में पार्टी सांसद राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद हैं।

— ANI (@ANI) October 15, 2022

पानी की टंकी पर चढ़ गए थे राहुल गांधी

वहीं, गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी तिरंगा लहराने के लिए एक पानी की टंकी पर चढ़ गए। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी को राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ पानी की टंकी पर चढ़ते देखा जा सकता है। इस दौरान राहुल गांधी को तिरंगा लहराते और पानी की टंकी के पास नारे लगाने वालों का अभिवादन करते देखा गया।

20 अक्टूबर को दूसरे राज्य पहुंचेगी यात्रा

बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया है। इस राज्य में यह यात्रा 21 दिनों में 511 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 20 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक से दूसरे राज्य पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के गांवों से गुजर रही 'भारत जोड़ो यात्रा', सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

यात्रा में सोनिया गांधी भी हुईं थी शामिल

कर्नाटक में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी यहां अलग रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी 6 अक्टूबर को इस यात्रा में शामिल हुई थीं।