Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का BJP से सवाल; हमारे कार्यकर्ताओं ने दी आजादी के लिए जान, 'आपने क्या किया'

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि देश को आजादी हमने दिलाई है। देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी राजीव गांधी ने कुर्बानी दी। फिर भी वो देशभक्त और हम कुछ भी बोलेंगे तो देशद्रोही।

By Jagran NewsEdited By: Achyut KumarUpdated: Mon, 19 Dec 2022 09:30 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर बोला हमला

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में जहां राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की नीतियों पर किसी तरह की टीका टिप्पणी से बचते हुए नजर आए, वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कहा, 'देश के लिए हमारे नेताओं ने तो कुर्बानी दी है लेकिन आपने क्या किया।'

'देश को आजादी हमने दिलाई है'

दो दिन पहले चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी ने चीन के हाथों भारतीय सेना की पिटाई की जिक्र किया था। भाजपा ने इस पर प्रतिक्रिया जताते हुए राहुल को जयचंद करार दिया था। इसका जवाब अलवर में खरगे ने दिया। उन्होंने कहा कि देश को हमने आजादी दिलाई है। देश की एकता के लिए इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने कुर्बानी दी। फिर भी वो देशभक्त और हम कुछ भी बोलेंगे तो देशद्रोही।

यह भी पढ़ें: India China Tawang Clash: मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र सरकार पर तंज, पूछा- चाइना पर चर्चा कब?

खरने ने मोदी सरकार को घेरा

मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन में चीन, महंगाई, बेरोजगारी, एजेंसियों के दुरूपयोग और लोकतंत्र को कमजोर करने जैसे मुद्दे उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा। खरगे ने कहा कि चीन का सीमा पर अतिक्रमण लगातार चल रहा है और देश की जनता को इसकी हकीकत बताना सरकार की जिम्मेदारी है, मगर सरकार सच्चाई छुपा रही है।

'चीन पर चर्चा करने को तैयार नहीं है सरकार'

खरगे ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और हितों को लेकर कांग्रेस और पूरा देश एक है, मगर इसके लिए जरूरी है कि सरकार चीनी अतिक्रमण की वास्तविक तस्वीर से देश को अवगत कराए, मगर ऐसा करने की बजाय उल्टे चीन पर सवाल उठाने के लिए हमें देशद्रोही बताने से भी बाज नहीं आ रही। उन्होंने आगे कहा, 'सरकार चीन पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। बाहर तो वो शेर की तरह बात करते हैं, लेकिन चलना चूहों जैसा है।'

ये भी पढ़ें:

स्टार रेटिंग से पता ही नहीं चलेगा आपके खाने में सॉल्ट, शुगर या फैट जरूरत से अधिक है- विशेषज्ञ

Fact Check: नई शिक्षा नीति के तहत एमफिल बंद होने की हुई थी बात, 10वीं बोर्ड नहीं हुआ है खत्म