Move to Jagran APP

'संसद में आम लोगों की आवाज बनेंगी प्रियंका गांधी', पति रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी पर कह दी बड़ी बात

Robert Vadra on Priyanka Gandhi प्रियंका गांधी के चुनावी आगाज से पहले उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह एक सांसद के रूप में देश की अधिक सेवा करने में सक्षम होंगी । उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रियंका गांधी सदन में बेरोजगारी और किसानों और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Published: Tue, 18 Jun 2024 10:30 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2024 10:30 PM (IST)
संसद में आम लोगों की आवाज बनेंगी प्रियंका गांधी- रॉबर्ट वाड्रा।

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बाद अब प्रियंका गांधी इस सीट से उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा चुनाव जीता है। हालांकि, नियम के मुताबिक, राहुल गांधी को दोनों में से एक सीट छोड़नी होगी। वहीं, कांग्रेस नेता ने पार्टी के गढ़ रायबरेली को बरकरार रखने का फैसला किया है, जिसके बाद पार्टी ने वायनाड से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

आम लोगों की आवाज बनेंगी प्रियंका रॉबर्ट वाड्रा

वहीं, प्रियंका गांधी के चुनावी आगाज से पहले उनके पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह एक सांसद के रूप में देश की अधिक सेवा करने में सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रियंका गांधी सदन में बेरोजगारी और किसानों और महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी।

राहुल गांधी पर क्या बोले रॉबर्ट वाड्रा?

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी सांसद नहीं होने के बाद भी लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत की है और सभी तरह के मुद्दों को समझा है। वह जानती हैं कि लोगों की परेशानी क्या है और संसद में जाकर आम लोगों की आवाज को उठाएंगी। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों ने ही अपने पिता राजीव गांधी, अपनी मां सोनिया गांधी, अपनी दादी इंदिरा गांधी और परिवार के अन्य सदस्यों से सीखा है।

स्मृति ईरानी पर बोला हमला

वाड्रा ने कहा कि अमेठी और रायबरेली के लोग चाहते हैं कि गांधी परिवार उनसे जुड़ा रहे। उन्होंने आगे कहा कि राहुल और प्रियंका ने किशोरी लाल को अमेठी से टिकट देकर सही काम किया। किशोरी लाल ने पिछले 40 वर्षों से अमेठी में काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मृति ईरानी ने पिछले पांच सालों में अमेठी में कोई विकास का काम नहीं किया है।

यह भी पढ़ेंः Kanchanjunga Express Train Accident : एक दशक पहले ज्यादा असुरक्षित थी ट्रेन की यात्रा; क्या कहते हैं आंकड़े?

Pannu Murder Case: निखिल गुप्ता पर चलेगा केस, अमेरिकी अटॉर्नी जनरल बोले- चुप नहीं रहेगा अमेरिका, जानिए कितनी हो सकती है सजा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.