Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल की एक और बंगाल की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारा अपना उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मदीवार की घोषणा कर दी है। इस सीट से कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि कमलेश ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू की पत्नी हैं। वहीं बंगाल के दो विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होने वाले हैं। रायगंज और बागदा विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 18 Jun 2024 03:58 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल प्रदेश और बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा।(फोटो सोर्स: जागरण)

एएनआई, नई दिल्ली। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के देहरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने जानकारी दी कि देहरा से कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि कमलेश ठाकुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू की पत्नी हैं।

रायगंज से मोहित सेनगुप्ता को बनाया गया उम्मीदवार

वहीं, बंगाल के दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। रायगंज सीट से मोहित सेनगुप्ता और बागदा विधानसभा सीट से अशोक हलदार को चुनावी मैदान में उतारा है।

हिमाचल के तीन विधानसभा सीटों पर होने हैं चुनाव

हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, नालागढ़ और देहरा की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस ने नालागढ़ और हमीरपुर सीट पर उम्मीदवार का नाम तय कर दिया है। कांग्रेस ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ सीट से हरदीप सिंह बावा को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि अभी देहरा सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार फाइनल नहीं कर पाई है।