Move to Jagran APP

Monsoon Session: लोकसभा में कांग्रेस के हंगामे और बायकाट पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, कहा- जनता लंबे समय के लिए करेगी बायकाट

Parliament Monsoon Session 2022 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने यह बात बुधवार को लोकसभा में गतिशक्ति नाम से प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक पर चर्चा के जवाब में कहीं। इस बीच विधेयक लोकसभा से पारित हो गया।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Updated: Wed, 03 Aug 2022 09:30 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। Monsoon Session 2022: लोकसभा में कांग्रेस के हंगामे और बायकाट पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नाराजगी जताई और कहा कि प्रजातंत्र में उनका विश्वास नहीं है। सदन से बायकाट करने का बहाना ढूंढते है। जनता सब देख रही है। उन्हें लंबे समय तक बायकाट कराएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने यह बात बुधवार को लोकसभा में गतिशक्ति नाम से प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक पर चर्चा के जवाब में कहीं। इस बीच विधेयक लोकसभा से पारित हो गया।

अपनी तरह के यह खास विश्वविद्यालय देश में परिवहन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को रफ्तार देने में मदद करेगा। इसमें इससे जुडे शोध के साथ विज्ञान, प्रबंधन व मानविकी विषयों की भी पढ़ाई होगी।

2014 के सभी पदों को भरने के लिए लगातार किए जा रहे काम

उन्होंने इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एससी व एसटी के खाली पदों को भरने से जुड़े सवालों का भी जवाब दिया और कहा कि यह स्थिति देश में 2014 से पहले की थी। एससी-एसटी के पदों को भरा नहीं जाता था, लेकिन 2014 के बाद हम इस सभी पदों को भरने के लिए लगातार काम कर रहे है। मोदी सरकार ने इसके लिए 2018 में एक कानून लाया। समाज का यह वर्ग किसी की दया का मोहताज नहीं है। उनका यह संवैधानिक अधिकार है, उनके देना ही होगा।

ज्यादातर विश्वविद्यालयों में भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए हम मिशन मोड में काम कर रहे है। ज्यादातर विश्वविद्यालयों में भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि इस विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र पूरा देश होगा। इसका संचालन रेलवे और शिक्षा मंत्रालय दोनों ही मिलकर करेंगे।

यह भी पढ़ें : Indian Railways: फ्लेक्सी फेयर पॉलिसी को वापस लेने का नहीं है कोई प्रस्ताव, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सदन में दी जानकारी