Move to Jagran APP

MP Politics: दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- भ्रष्ट लोग उस परिवार का अंग

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जब पत्रकारों ने उनसे मोदी परिवार को लेकर प्रधानमंत्री के ट्वीट पर पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मोदी परिवार बन गया है। सभी भ्रष्ट लोग उस परिवार का हिस्सा बन गए हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा मणिपुर पर दिए गए बयान पर उन्होंने टिप्पणी की।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Tue, 11 Jun 2024 11:14 PM (IST)
Hero Image
दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- भ्रष्ट लोग उस परिवार का अंग

एएनआई, इंदौर। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। जब पत्रकारों ने उनसे मोदी परिवार को लेकर प्रधानमंत्री के ट्वीट पर पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मोदी परिवार बन गया है। सभी भ्रष्ट लोग उस परिवार का हिस्सा बन गए हैं।

साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा मणिपुर पर दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं मोहन भागवत से अनुरोध करुंगा कि पीएम मोदी को भी ये ज्ञान दें।