Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड और महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? EC से आ गया बड़ा अपडेट

Maharashtra Jharkhand Assembly Election 2024 झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही वायनाड लोकसभा सहित उत्तर प्रदेश विधानसभा की खाली दस सीटों के लिए भी उपचुनाव कराए जा सकते है। वैसे भी आयोग ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एलान के समय ही साफ कर दिया था कि अभी इन राज्यों में बाढ़ सहित दूसरी कई प्राकृतिक चुनौतियां मौजूद है।

By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Mon, 23 Sep 2024 10:02 PM (IST)
Hero Image
भारत निर्वाचन आयोग की प्रतिकात्मक तस्वीर )

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। देश में चुनाव का सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के खत्म होने से पहले दो और राज्यों यानी झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव घोषित हो सकते है। जो अगले हफ्ते में कभी भी घोषित हो सकते है। माना जा रहा है कि यह चुनाव नवंबर-दिसंबर महीने में कराए जा सकते है।

निर्वाचन आयोग ने इसके साथ ही दोनों राज्यों की चुनावी तैयारियों को जांचने का काम भी शुरू कर दिया है। सोमवार को वह अपने दो दिन के दौरे पर झारखंड पहुंचा है।

राजनीतिक दलों के साथ चर्चा

आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इसके तुरंत बाद आयोग 27 और 28 सितंबर को महाराष्ट्र के दौरे पर भी जाएगा। जहां वह राज्य की चुनावी तैयारियों को जांचेगा और राजनीतिक दलों के साथ चर्चा भी करेगा। आयोग इस दौरान 29 सितंबर को सुरक्षा तैयारियों को लेकर गृह मंत्रालय के साथ चर्चा कर सकता है।

राज्यों के चुनाव कार्यक्रम घोषित

इसके बाद वह कभी दोनों ही राज्यों के चुनाव कार्यक्रम घोषित कर सकता है। आयोग दोनों राज्यों के चुनाव को लेकर इसलिए भी सक्रिय हुआ है, क्योंकि 26 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। हालांकि झारखंड विधानसभा के कार्यकाल में अभी समय है, जो पांच जनवरी 2025 तक का है।

विपक्ष के दल भी काफी मजबूत

सियासी लिहाज से देखें तो झारखंड में मौजूदा समय में जहां कांग्रेस समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की सरकार है, वहीं महाराष्ट्र में शिंदे की अगुवाई में भाजपा समर्थित शिवसेना की सरकार है। दोनों राज्यों में विपक्ष के दल भी काफी मजबूत स्थिति में है। ऐसे में चुनावी मुकाबला भी काफी दिलचस्प रहने वाला है।

विधानसभा के साथ उपचुनाव की तैयारी

आयोग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही वायनाड सहित यूपी विधानसभा की खाली सीटों के उपचुनाव भी घोषित हो सकते हैं। बारिश की सीजन खत्म होते ही खाली सभी सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे।

बता दें कि वायनाड लोकसभा की सीट राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। जहां से कांग्रेस पार्टी ने अब प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने का एलान किया है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra: चुनाव से पहले शिंदे सरकार का बड़ा एलान, सरपंचों और उपसरपंचों का मानधन दोगुना किया