Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Exit Poll 2022 : पंजाब में AAP तो यूपी और मणिपुर में भाजपा निकल रही आगे, जानें उत्तराखंड और गोवा में किसकी बन सकती है सरकार

Exit Poll Result 2022 Election यूपी उत्तराखंड पंजाब मणिपुर और गोवा में मतदान के बाद अब नजरें चुनाव नतीजों पर हैं। मतों की गिनती तो 10 मार्च को होगी लेकिन जानिये क्‍या कहते हैं विभ‍िन्‍न एजेंसियों के एक्‍ज‍िट पोल के अनुमान...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Updated: Tue, 08 Mar 2022 02:19 AM (IST)
Hero Image
चुनाव 2022 एग्जिट पोल लाइव अपडेट : जानें एक्जिट पोल में कहां किसकी बन रही सरकार

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। विभिन्‍न एजेंसियों की ओर से सोमवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल के अनुमान जारी किए गए। भले ही विधानसभा चुनावों की मतगणना 10 मार्च को होगी और असल नतीजे सामने आएंगे लेकिन किस राज्‍य में किसकी सरकार बन सकती है एक्जिट पोल (Exit Poll) से एक धुंधली तस्‍वीर सामने आती है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जबकि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है। उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में किन दलों की सरकार बन सकती हैं। जानें क्‍या कहते हैं एक्जिट पोल के अनुमान...

एक्जिट पोल - यूपी

सर्वे एजेंसी, भाजपा+, सपा+, कांग्रेस, बसपा

ईटीजी रिसर्च, 230-245, 150-165, 2-6, 5-10

इंडिया न्यूज, 222-260, 135-165, 1-3, 4-9

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, 288-326, 71-101, 1-3, 1-9

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या, 294 (+-19), 105 (+-19), 1 (+-1), 2 (+-2)

न्यू एक्स-पोलस्ट्रैट, 211-225, 146-160, 4-6, 14-24

टाइम्स नाउ-वीटो, 225, 151, 9, 14

जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड, 223-248, 138-157, 4-9, 5-11

एक्जिट पोल - पंजाब

सर्वे एजेंसी, भाजपा+, कांग्रेस, आप, अकाली+

एबीपी न्यूज-सी वोटर, 7-13, 22-28, 51-61, 20-26

ईटीजी रिसर्च, 3-7, 27-33, 70-75, 7-13

इंडिया न्यूज, 6-8, 23-26, 39-43, 22-25

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च, 2-6, 49-59, 27-37, 20-30

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, 1-4, 19-31, 76-90, 7-11

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या, 1 (+-1), 10 (+-7), 100 (+-11), 6 (+-5)

न्यू एक्स-पोलस्ट्रैट, 1-6, 24-29, 56-61, 22-26

टाइम्स नाउ-वीटो, 5, 22, 70, 19

जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड, 3-7, 26-33, 52-61, 24-32

एक्जिट पोल - उत्तराखंड

सर्वे एजेंसी, भाजपा, कांग्रेस, आप, अन्य

एबीपी न्यूज-सी वोटर, 26-32, 32-38, 0-2, 3-7

ईटीजी रिसर्च, 37-40, 29-32, 0-1, 0-2

इंडिया न्यूज, 32-41, 27-35, 0-1, 0-4

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च, 25-29, 37-41, 0, 2-6

इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 35-43, 24-32, 0, 2-4

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, 36-46, 20-30, 0, 4-9

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या, 43 (+-7), 24 (+-7), -, 3 (+-3)

न्यू एक्स-पोलस्ट्रैट, 31-33, 33-35, 0-3, 0-2

टाइम्स नाउ-वीटो, 37, 31, 1, 1

जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड, 26-30, 35-40, 0, 3-6

एक्जिट पोल - मणिपुर

सर्वे एजेंसी, भाजपा, कांग्रेस+, अन्य

एबीपी माझा-सी वोटर, 23-27, 12-16, 15-27

इंडिया न्यूज, 23-28, 10-14, 19-26

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च, 26-31, 12-17, 11-22

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, 33-43, 4-8, 10-23

जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड, 32-38, 12-17, 7-14

एक्जिट पोल - गोवा

सर्वे एजेंसी, भाजपा, कांग्रेस+, टीएमसी+, अन्य

एबीपी माझा-सी वोटर, 13-17, 12-16, 4-9, 1-7

ईटीजी रिसर्च, 17-20, 15-17, 3-4, 2-4

इंडिया न्यूज, 13-19, 14-19, 3-5, 2-5

इंडिया टीवी-ग्राउंड जीरो रिसर्च, 10-14, 20-25, 3-5, 1-4

इंडिया टीवी-सीएनएक्स, 16-22, 11-17, 1-2, 4-7

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया, 14-18, 15-20, 2-5, 0-4

न्यू एक्स-पोलस्ट्रैट, 17-19, 11-13, 0, 3-11

टाइम्स नाउ-वीटो, 14, 16, 0, 10

जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड, 13-18, 14-19, 2-5, 2-6

यूपी में बन सकती है भाजपा की सरकार

यूपी में भाजपा की सरकार बन सकती है। टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा को 225, सपा को 151, बसपा को 14 और कांग्रेस को नौ जबकि अन्य को चार सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 288-326, सपा को 71-101, बसपा को 03-09, कांग्रेस को 01-03 जबकि अन्‍य को 02-03 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज-24 टुडेज चाणक्य के एक्जिट पोल के मुताबिक यूपी में भाजपा को 294, सपा को 105 और बसपा को दो जबकि कांग्रेस एवं अन्‍य को एक-एक सीटें मिल सकती हैं। वहीं एबीपी न्‍यूज सी-वोटर के मुताबिक यूपी में भाजपा को 228-244 जबकि सपा को 132-148, बसपा को 13-21 जबकि कांग्रेस को 4-8 सीटें मिल सकती हैं। जी मीडिया और डिजाइन बाक्स के सर्वे में भाजपा को 223-248, सपा को 138-157, बसपा को 5-11, कांग्रेस को 4-9 जबकि अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।

मणिपुर में भी भाजपा सरकार

मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। जी मीडिया और डिजाइन बाक्स के एग्जिट पोल के अनुसार मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 32-38 सीटें, कांग्रेस को 12-17 जबकि एनपीएफ को तीन से पांच सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में दो से पांच सीटें जाने का अनुमान है। वहीं इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक मणिपुर में भाजपा को 33-43, कांग्रेस को 04-08, एनपीपी को 04-08 जबकि अन्‍य को 06-15 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी-वोटर के मुताबिक मणिपुर में भाजपा को 23-27, कांग्रेस को 12-16, एनपीपी को 10-14 जबकि एनपीएफ में 3-7 सीटें मिल सकती हैं।

गोवा में त्र‍िशंकु विधानसभा के आसार  

इंडिया टीवी CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा को 16-22, कांग्रेस को 11-17, आप को दो सीटें मिल सकती हैं। जी मीडिया और डिजाइन बाक्स के अनुसार गोवा में भाजपा को 13-18, कांग्रेस को 14-19, आप को एक-तीन, एमजीपी 2-5 जबकि अन्‍य को 01 से 03 सीटें मिल सकती हैं। वहीं टाइम्‍स नाऊ के मुताबिक गोवा में भाजपा को 14, कांग्रेस को 16, आप को चार जबकि अन्‍य को छह सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक गोवा में भाजपा को 14-18, कांग्रेस को 15-20, एमजीपी को दो से पांच जबकि अन्‍य को शून्‍य से 04 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी सी-वोटर के मुताबिक गोवा में भाजपा को 13-17, कांग्रेस को 12-16, टीएमसी को 4-9 और अन्‍य को 01-07 सीटें मिल सकती हैं।

उत्‍तराखंड में कांटे की टक्‍कर, जानें किसे कितनी सीटें 

एबीपी सी-वोटर एग्जिट पोल के अनुसार उत्‍तराखंड में कांग्रेस को 32-38, भाजपा को 26-32, आप को दो जबकि अन्‍य को 03-07 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया टीवी सीएनएस के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 37 से 41 सीटें, भाजपा को 25-29 जबकि अन्य को दो से चार सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 36-46, कांग्रेस को 20-30, बसपा को 02-04 जबकि अन्‍य के खाते में 02 से 05 सीटें मिलने का अनुमान है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के मुताबिक उत्‍तराखंड में भाजपा को 43, कांग्रेस को 24 जबकि अन्‍य को तीन सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत VETO के एग्जिट पोल में भाजपा को 37, कांग्रेस को 31, AAP एवं अन्‍य को एक-एक सीटें मिल सकती हैं।

पंजाब में बन सकती है 'आप' की सरकार

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से आप को 76 से 90 सीटें, कांग्रेस को 19 से 31, अकाली दल सात से 11 जबकि भाजपा को एक से चार सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एबीपी सी-वोटर के एक्जिट पोल के मुताबिक आप को 51-61, कांग्रेस को 22-28, भाजपा को 07-13, अकाली दल को 20-26 जबकि 01-05 सीटें अन्‍य को मिल सकती हैं। टाइम्‍स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में कांग्रेस को 22, आप को 70, शिअद को 19, भाजपा को पांच जबकि एक सीट अन्‍य के खाते में जा सकती है। न्यूज 24-टुडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आप को 100, कांग्रेस को 10, शिअद को 06, भाजपा को एक सीट मिल सकती है।

राज्‍यों में क्‍या बन रहे आसार 

Exit Polls 2022 के आंकड़ोंं के अनुसार मणिपुर में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर है जबकि गोवा में भाजपा को अपेक्षाकृत ज्‍यादा सीटें मिलने के आसार बन रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। पंजाब के चुनावी मुकाबले में आम आदमी पार्टी के विजयी होने के आसार बन रहे हैं। वहीं यूपी में भाजपा के सत्‍ता पर दोबारा काबिज होने के संकेत हैं। हालांकि यूपी में सपा की ओर से कड़ी चुनौती मिलने की भी संभावनाएं हैं।  

एक्जिट पोल कितने सही

बड़ा सवाल यह कि एक्जिट पोल कितने सही होते हैं। पिछले पश्चिम बंगाल चुनाव में अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा को 100 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया लेकिन उसे 77 सीटें ही मिलीं। बिहार विधानसभा चुनावों में ज्‍यादातर एग्जिट पोल में राजद और कांग्रेस गठबंधन को तरजीह दी लेकिन नतीजे उलट आए। इसी तरह हरियाणा और महाराष्‍ट्र में भी अधिकांश एग्जिट पोल सही नहीं निकले। हालांकि दिल्‍ली विधानसभा चुनावों में अधिकांश एग्जिट पोल चुनाव नतीजों के करीब नजर आए।

यूपी बेहद खास, योगी फ‍िर होंगे काबिज या लौटेंगे अखिलेश

यूपी में सभी दलों के अपने अपने दावे हैं। सियासी दिग्‍गजों ने चुनाव प्रचार के दौरान कई सीटों पर मुख्‍य मुकाबला सभा और भाजपा गठबंधन के बीच होने की बातें कही थी। ऐसे में नजरें अब 10 मार्च को आने वाले चुनाव नतीजों पर होगी। नजरें इस बात पर भी होंगी कि क्‍या योगी आदित्‍यनाथ मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बनें रहेंगे या पांच साल बाद अखिलेश यादव की फिर सत्‍ता में वापसी होगी। वैसे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath) ने अपनी अपनी जीत के दावे किए हैं।

चार राज्‍यों में है भाजपा की सरकारें

मालूम हो कि यूपी (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), पंजाब (Punjab), गोवा (Goa) और मणिपुर (Manipur) में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शुरू हुए थे। पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में जबकि मणिपुर में दो और उत्‍तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान मतदान हुआ। मौजूदा वक्‍त में राज्‍यों में सरकारों की बात करें तो यूपी और उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा अगुवाई वाली सरकारें हैं। वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

यह भी पढ़ें- 1- पंजाब में किसकी बन सकती है सरकार, कुछ ही देर में दिखेंगे एक्जिट पोल

2- उत्तर प्रदेश में किसकी बनेगी सरकार... 3- उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार

Disclaimer: एग्जिट पोल में बताए गए आंकड़े सिर्फ अनुमान हैं। असल परिणाम 10 मार्च को मतगणना के बाद आएंगे।