Exit Poll 2023 LIVE Updates: मध्य प्रदेश में बीजेपी को प्रचंड बहुमत, राजस्थान में फंस गई कांग्रेस! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 'हाथ' को राहत
LIVE Exit Poll Result 2023 Election: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। एग्जिट पोल के नतीजें आ रहे हैं। हालांकि, तीन दिसंबर को ही तस्वीर साफ हो सकेगी। तीन दिसंबर को पांचों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती होगी।
Exit Poll 2023 मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव हैं। तीन दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद साफ हो जाएगा कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनने जा रही है।
एग्जिट पोल पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव अभियान के शुरू होने से लेकर मतदान तक मेरा वाकया नहीं बदला। मैं कहता था कि 2003, 2023 में दोहराएगा। अभी भी मैं अपने बात पर कायम हूं।
राजस्थान का एग्जिट पोल
राजस्थान के लिए लगभग सभी एग्जिट पोल आ गए हैं।
News 24 Chanakya के सर्वे में राजस्थान में कांग्रेस सरकार
न्यूज 24 टुडे-चाणक्य ने राजस्थान के लिए सर्वे किया है। एजेंसी के मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। कांग्रेस को यहां 101 सीटें, जबकि बीजेपी को 89 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।
India Today Axis My India के सर्वे में एमपी में बीजेपी सरकार
आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी सरकार बनाती दिख रही है। बीजेपी को यहां 140-162 और कांग्रेस को 68-90 सीटें मिलने का अनुमान है।
तेलंगाना में कांग्रेस की मौज!
News 24 Chanakya के सर्वे में तेलंगाना में कांग्रेस को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां कांग्रेस को 71, जबकि बीआरएस को 33 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को सात सीटें मिलने का अनुमान है।
सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार: जीतू पटवारी
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी को कहीं भी बढ़त नहीं है। चाहे छत्तीसगढ़ हो, तेलंगाना हो, मध्य प्रदेश हो या राजस्थान हो, कांग्रेस सभी चार राज्यों में सरकार बना रही है।
एमपी में शिवराज का 'राज'!
मध्य प्रदेश में न्यूज 24-चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को 139-163, कांग्रेस को 62-86, जबकि अन्य के खाते में 1-9 सीटें जाती दिख रही हैं।
छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर का अनुमान
ABP C Voter के सर्वे में बीजेपी को 36-48, कांग्रेस को 41-53, जबकि अन्य को 0-4 सीटें मिल सकती हैं। एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में बीजेपी को 36-46, कांग्रेस को 40-50 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी- सीएनएक्स के सर्वे में बीजेपी को 30-40 कांग्रेस को 46-56 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा न्यूज24 चाणक्य के सर्वे में बीजेपी को 33-41, कांग्रेस को 57-65 सीटें मिल सकती हैं।
तेलंगाना में BRS को झटके का अनुमान
तेलंगाना में कांग्रेस बीआरएस को झटका देती दिख रही है। इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल में को 31-47, बीजेपी को 2-4, वहीं, कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं।
राजस्थान के एग्जिट पोल में BJP की सरकार का अनुमान
राजस्थान के लिए टाइम्स नाउ ने सर्वे किया है। यहां बीजेपी को 108-128, कांग्रेस को 56-72, जबकि अन्य को 13-21 सीटें मिल सकती हैं।
Exit Poll 2023 Election LIVE Updates: राजस्थान में बीजेपी को बढ़त का अनुमान
TV9 भारतवर्ष के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को 100-110, कांग्रेस को 90-100 और अन्य को 5 से 15 सीटें मिल सकती है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार: News 24 Chanakya
न्यूज 24 चाणक्य के सर्वे में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को एकतरफा बहुमत का अनुमान है। यहां कांग्रेस को 57-65 सीटें, जबकि बीजेपी को 33-41 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 3 सीटें जाने का अनुमान है।
मिजोरम में किसकी बन सकती है सरकार?
इंडिया टीवी के सर्वे में मिजोरम में एमएनएफ को 14-18 सीटें, जेडपीएम को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 8-10, जबकि बीजेपी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।
एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को झटका
जन की बात के सर्वे में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान है। यहां बीजेपी को 100-122, जबकि कांग्रेस को 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है।
एमपी में किसकी सरकार का अनुमान?
जन की बात के सर्वे में बीजेपी को 100-123 सीटें, जबकि 102-125 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक टीवी के सर्वे में बीजेपी को 118-130 सीटें, जबकि कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती है। टीवी 9 के सर्वे में बीजेपी को 106-116 सीटें, जबकि कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं।
राजस्थान में बीजेपी की सरकार का अनुमान: न्यूज 18 का सर्वे
न्यूज 18 के सर्वे में राजस्थान में बीजेपी की सरकार का अनुमान है। बीजेपी को 111 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है।
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में बढ़त
इंडिया टीवी के सर्वे के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 और बीजेपी को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।
छत्तीसगढ़ के उत्तर में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला!
एबीपी सी वोटर के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस में कड़े मुकाबले का अनुमान है। यहां कुल 14 सीटों में से बीजेपी को 44 फीसदी, जबकि कांग्रेस को 42 फीसदी सीटें मिलना का अनुमान है।
क्या कहता है ABP Cvoter का एग्जिट पोल?
एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ के दक्षिण इलाके में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है। 12 सीटों में से बीजेपी को 3-7 सीटें जबकि, कांग्रेस को 5-9 सीटें मिलने का अनुमान है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान
आज तक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान है। कांग्रेस को 40-50 सीटें, जबकि बीजेपी को 36-46 सीटें मिल सकती हैं।
Exit Poll 2023 Election LIVE Updates: क्या होता है ओपिनियन पोल?
ओपिनियन पोल चुनाव से पहले कराया जाता है। ओपिनियन पोल में लोगों की राय पूछी जाती है कि वो किसे वोट देना चाहते हैं। ओपिनियन पोल के जरिए जनता के मूड का पता चलता है।
Exit Poll 2023 Election LIVE Updates: क्या होता है एग्जिट पोल?
एग्जिट पोल को मतदान वाले दिन किया जाता है। मतदान वाले दिन वोट देकर आने वाले शख्स से विभिन्न एजेंसियां उससे सवाल पूछती हैं। मतदाता ने किस पार्टी के पक्ष में वोट किया है, ये सवाल भी उससे किया जाता है।