Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Exit Poll Results: तमिलनाडु में भाजपा को फायदा, लेकिन इस सीट पर चुभेगी हार; एग्जिट पोल में बड़ा दावा

Exit Poll Results 2024 चुनाव के बाद अब सभी को 4 जून को आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार है। इससे पहले विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल में लगातार तीसरी बार भाजपा को बड़ी जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है। भाजपा को एग्जिट पोल में बंपर जीत तो मिल ही रही है इसी के साथ भाजपा दक्षिण भारत में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने जा रही है।

By Jagran News Edited By: Mahen Khanna Updated: Sun, 02 Jun 2024 09:48 AM (IST)
Hero Image
Exit Poll Results 2024 दक्षिण के राज्यों में भाजपा को फायदा।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Exit Poll Results 2024 लोकसभा चुनाव के सातों चरणों की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। चुनाव के बाद अब सभी को 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इससे पहले ही विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसमें लगातार तीसरी बार भाजपा को बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। 

भाजपा को एग्जिट पोल (Exit Poll Results) में बंपर जीत तो मिल ही रही है, इसी के साथ भाजपा दक्षिण भारत में भी जबरदस्त प्रदर्शन करने जा रही है। केरल के साथ तमिलनाडु में भी भाजपा को बड़ा फायदा होता दिख रहा है, लेकिन एक सीट ऐसी है, जहां भाजपा को अपनी हार चुभ सकती है।

भाजपा का तमिलनाडु में खुलेगा खाता

तमिलनाडु में भाजपा का इस बार के लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का अनुमान है। सभी एग्जिट पोल में भाजपा का तमिलनाडु में खाता खुलता दिख रहा है। भाजपा को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान हैं। वहीं, कुछ एग्जिट पोल तो भाजपा को 6 सीटें तक दे रहे हैं।

अन्नामलाई को लगेगा झटका

इस बीच आज तक एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) में भाजपा के दिग्गज नेता के अन्नामलाई को कोयंबटूर से झटका लग सकता है। तमिलनाडु के दूसरे बड़े शहर कोयंबटूर में भाजपा के दिग्गज नेता और प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को हार मिल सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार, के अन्नामलाई पर डीएमके नेता पी गणपति राजकुमार हावी दिख रहे हैं।

सीपीएम नेता हैं सांसद

बता दें कि वर्तमान में कोयंबटूर से सीपीएम नेता पीआर नटराजव सांसद हैं। 2019 का चुनाव भी डीएमके और कांग्रेस ने एक साथ चुनाव लड़ा था।

400 पार जा सकता है NDA

ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुसार, लोकसभा चुनाव में भाजपा को इस बार भी बहुमत मिलने जा रहा है। वहीं, कुछ एग्जिट पोल में ये अनुमान लगाया गया है कि एनडीए 400 का आंकड़ा भी पार कर सकता है।