Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'भारत भाग्यशाली है कि...' नेताओं के जीवन में क्या है योग का महत्व? BJP सांसद हेमा मालिनी ने दिया ये जवाब

योग दिवस के मौके पर मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने अपनी संसदीय क्षेत्र में योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा। योग करना बहुत जरूरी है। हम लोगों को इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं। वहीं कई देश के कई नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर योग कार्यक्रम में हिस्सा लिए।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Fri, 21 Jun 2024 11:04 AM (IST)
Hero Image
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया।(फोटो सोर्स: शिवराज सिंह चौहान)

एएनआई, नई दिल्ली। International Yoga Day 2024। दुनियाभर में आज योग दिवस  मनाया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में भी योग दिवस के मौके पर आज सुबह योगाभ्यास शिविर लगाए गए। प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर सासंदों तक ने आज योगाभ्यास किए।

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र में योगाभ्यास किया। हेमा मालिनी ने कहा,"योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा। योग करना बहुत जरूरी है। हम लोगों को इसके बारे में जागरूक कर रहे हैं।" 

उन्होंने आगे कहा,"भगवान कृष्ण ने पूरी दुनिया में योग का संदेश फैलाया। सभी को रोजाना योग का अभ्यास करना चाहिए। मैं चाहूंगी सभी कम से कम रोज आधा घंटा योग करें।"

भारत का योग अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध: अश्विनी वैष्णव

योग कार्यक्रम में भाग लेने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी ने योग को पूरी दुनिया तक पहुंचाने काम किया है। पूरी दुनिया के योग प्रेमी योग कर रहे हैं और अपने जीवन और समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। भारत भाग्यशाली है कि भारत का योग अब पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

 दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं लोग: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने योग को दुनिया तक पहुंचाया। शिवराज ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हर कोई योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स हैंडल पर लिखा,"करें योग, रहें निरोग" योग शरीर को स्वस्थ्य बनाने, मन को प्रसन्न करने तथा आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का साधन है। योग भारत की पृष्ठभूमि में हैं। इस योग को आदर्शनीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के साथ विश्व में प्रतिष्ठित किया है।

आज 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर पूसा परिसर, नई दिल्ली में अपने सहयोगी मंत्रियों, मंत्रालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।

 

योग ने लोगों की जिंदगी बदल दी: बाबा रामदेव

योग दिवस के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने योग के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि योग सदियों से चला आ रहा है और हमेशा रहेगा। मैं भी पिछले 50 सालों से योग का अभ्यास कर रहा हूं। योग ने लोगों की जिंदगी बदल दी है।

यह भी पढ़ें: 'योग इकोनॉमी को बढ़ते देख रही दुनिया', अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 10 साल की ऐतिहासिक यात्रा पर क्या बोले PM मोदी?