Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'जीत वोट जिहाद की...' सिर्फ 16 हजार वोटों से उज्ज्वल निकम क्यों हार गए चुनाव? BJP नेता किरीट सोमैया ने किया बड़ा दावा

भाजपा उम्मीदवार और दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम की लोकसभा चुनाव में हार को लेकर किरीट सोमैया ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट जिहाद हुआ। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा उज्जवल निकम सब जगह आगे लेकिन कुरेशी नगर कसाई वाड़ा बेहरामपाड़ा नवपाड़ाके में वो पिछड़ गए।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Thu, 13 Jun 2024 02:01 PM (IST)
Hero Image
भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम की लोकसभा चुनाव की हार पर किरीट सोमैया ने बड़ा दावा किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में  लोकसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए काफी चौंकाने वाले रहे हैं। राज्य में कई ऐसे सीट रही जहां भाजपा उम्मीदवारों ने अपने विपक्षी उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और दिग्गज वकील उज्ज्वल निकम (Ujjwal Nikam) को हार का सामना करना पड़ा।  उज्ज्वल निकम महज 16514 वोटों से हार गए।

उज्ज्वल निकम की हार पर भाजपा नेता ने किया बड़ा दावा

इस हार को लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा,'मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए वोट जिहाद'। उन्होंने आगे कहा,"भाजपा उज्वल निकम सब जगह आगे लेकिन कुरेशी नगर, कसाई वाड़ा, बेहरामपाड़ा, नवपाड़ाके 74 बूथ मैं 37,000 वोट में से 36,500 कॉन्ग्रेस को भाजपा को केवल 500 वोट। उज्ज्वल निकम महज 16514 वोटों से हार गए। जीत कांग्रेस की। जीत वोट जिहाद (Vote Jihad) की।"

उज्वल निकम 16,500 वोटसे हार गए

जीत कॉंग्रेस की

जीत वोट जिहाद की pic.twitter.com/2b8Q3YcFZX

वर्षा गायकवाड़ ने मारी बाजी

बता दें कि शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम काफी आगे चल रहे थे, लेकिन आखिरी राउंड आते-आते वर्षा गायकवाड़ ने बाजी मार ली। दूसरी ओर मुंबई की उत्तर पश्चिम सीट से शिवसेना उद्धव गुट के नेता अमोल कीर्तिकर ने जीत पाई। अमोल ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता रविन्द्र वायकर को 2000 वोटों से हराया।

भाजपा को मिली सिर्फ 9 सीटें

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में भाजपा के खाते में सिर्फ 9 सीटें मिली। एनसीपी शरद पवार गुट ने 8 सीटें जीती। कांग्रेस को 13 सीटें मिली। शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट को 7 सीटें मिली। एनसीपी (अजित पवार) गुट को एक सीटें मिली। शिवसेना (उद्धव गुट) ने 9 सीटें जीती।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: सोरेन की तरह केजरीवाल को नहीं मिली मतदाताओं की सहानुभूति, दिल्ली CM को आखिर क्यों जनता ने नकारा?