Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'कांग्रेस के सांसदों से ज्यादा हमारे ओबीसी सांसद हैं' राज्यसभा में जेपी नड्डा ने कसा तंज

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा। महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने ओबीसी के मुद्दे पर भी कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के सांसदों से ज्यादा हमारे ओबीसी सांसद हैं। भारत को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भाजपा और एनडीए ने दिया। भाजपा के 85 लोकसभा सदस्य ओबीसी समाज से हैं।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Thu, 21 Sep 2023 01:24 PM (IST)
Hero Image
राज्यसभा में बोलते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। महिला आरक्षण विधेयक पर आज यानी गुरुवार को लोकसभा में चर्चा जारी है। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में बहस के बाद इस बिल को पारित कर दिया गया। बिल पर चर्चा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने जवाब दिया। नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। साथ ही उन्होंने इस बिल के लिए पीएम मोदी को शुक्रिया भी कहा।

नड्डा ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि महिला आरक्षण का जो विषय काफी लंबे अंतराल से चल रहा था, उसे उन्होंने एक निर्णायक मोड़ दिया है। वहीं उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए पिछले 9 वर्षों में जो कार्य किए हैं, उसके लिए भी मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।'

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री जब महिला सशक्तिकरण कहते हैं, तो वे हमेशा महिला नेतृत्व विकास की बात करते हैं। उन्होंने G20 में भी दुनिया को बताया कि यह केवल महिला सशक्तिकरण नहीं है, यह महिला नेतृत्व वाला विकास है। भारत की इस सोच को उन्होंने दुनिया के सामने G20 में भी रखा। भारतीय संस्कृति में नारी का स्थान आर्थिक स्वायत्ता में हमेशा रहा है। आध्यात्म से लेकर अध्यापन तक नारी का विशेष योगदान रहा है।

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी ने फिर चौंकाया, रेलवे स्टेशन पर लोगों का सामान उठाते दिखे; कुली की ड्रेस में सामने आया VIDEO

पुरुषों के मुकाबले महिलाएं अधिक संवेदनशील

शोध में कहा गया कि पुरुषा की तुलना में महिलाओं में अधिक संवेदनशीलता होती है। इसके परिणामस्वरूप निर्णय लेने में उनकी क्षमता बेहतर और तेज होती है। सार्वजनिक हस्तियों के रूप में, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक सुलभ होती हैं और भ्रष्टाचार के स्तर पर भी महिला प्रतिनिधि होने पर यह कम है।

ये महिलाओं की सदी

नड्डा ने आगे कहा कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है। चाहे वह विज्ञान, सेना, शिक्षा या अर्थव्यवस्था का क्षेत्र हो, हमें गर्व है कि भारतीय महिलाएं अग्रणी भूमिका में रही हैं। आज सॉफ्टवेयर की दुनिया में 21% महिलाएं हैं। आज इसरो में मिशन मंगल हो या मिशन चंद्रयान या फिर आदित्य-L1। इन सबमें महिला वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। यह सिर्फ महिलाओं की उपस्थिति नहीं है, बल्कि उन्हें दुनिया में मिल रहा सम्मान भी है जो हमें विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के बारे में बताता है।

कांग्रेस के सांसदों से ज्यादा हमारे ओबीसी सांसद

नड्डा ने कांग्रेस पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जितने सांसद हैं, उससे ज्यादा तो लोकसभा में हमारे ओबीसी सांसद हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने महिलाओं को हमेशा प्रोत्साहन दिया है। आज लोकसभा में हमारी 42, राज्यसभा में 14 सांसद हैं। केंद्र में हमारी महिला मंत्रियों की संख्या 10 है। भारत को पहला ओबीसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में भाजपा और एनडीए ने दिया। भाजपा के 85 लोकसभा सदस्य ओबीसी समाज से हैं। 27% विधायक और 40% एमएलसी ओबीसी समाज से हैं।

ये भी पढ़ें:

'सीना चौड़ा करके चीन पर चर्चा करने को तैयार हूं', अधीर रंजन के सवाल पर राजनाथ सिंह का जवाब