Move to Jagran APP

MP Politics: राहुल गांधी के साथ दिखेंगे कमलनाथ, पूर्व CM ने Bharat Jodo Nyay Yatra के लिए बनाई यह रणनीति

मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जानकारी भी मांगी। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर से दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी।

By Jagran News Edited By: Mohd Faisal Updated: Wed, 21 Feb 2024 09:41 AM (IST)
Hero Image
कमलनाथ होंगे Bharat Jodo Nyay Yatra में शामिल (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। MP Politics: मध्य प्रदेश की सियासत में कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें मंगलवार को उस समय थम गई। जब कमलनाथ ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हुई बैठक में शिरकत की। बीते कई दिनों से कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी।

कमलनाथ ने वर्चुअली तौर पर शिरकत की

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व सीएम कमलनाथ ने वर्चुअली तौर पर शिरकत की। इसके अलावा दिग्विजय सिंह भी इस बैठक में शामिल हुए।

क्या बोले दिग्विजय सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वर्चुअली बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दिनों जो कोहरा छाया था, वह कमलनाथ ने बैठक में शामिल होकर साफ कर दिया है।

कमलनाथ ने यात्रा के बारे में मांगी जानकारी

वहीं, कमलनाथ ने यात्रा के मार्ग, ठहरने के स्थान, भोजन और परिवहन व्यवस्था के बारे में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह से जानकारी मांगी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी जितेंद्र से कहा कि मुझे पूरी जानकारी भेजें। मैं भी इसमें शामिल रहूंगा।

दो मार्च को एमपी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि इस बैठक में मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की। साथ ही पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने यात्रा के मार्ग और व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में जानकारी दी है। बताते चलें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर से दो मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। फिलहाल ये यात्रा यूपी से निकल रही है।

यह भी पढ़ें- Kamal Nath: 'कमलनाथ कांग्रेस में हैं और अब...', पूर्व सीएम के BJP में जाने की अटकलों पर बोले दिग्विजय सिंह

यह भी पढ़ें- 'इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे...' कांग्रेस नेता ने कहा- कहीं नहीं जाएंगे कमलनाथ, न्याय यात्रा में बेटे के साथ होंगे शामिल