Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka: कर्नाटक में भाजपा जल्द करेगी कैबिनेट विस्तार! सीएम बोम्मई बोले- सही वक्त का इंतजार करें

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। उससे पहले ही कर्नाटक की बोम्मई सरकार में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इस दौरान कई नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। सीएम बोम्मई ने भी कैबिनेट विस्तार पर प्रतिक्रिया दी है।

By Mohd FaisalEdited By: Updated: Sun, 18 Sep 2022 03:10 PM (IST)
Hero Image
Karnataka: कर्नाटक में भाजपा जल्द करेगी कैबिनेट विस्तार! (फोटो आईएएनएस)

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, ऐसे में सत्तारूढ़ भाजपा असंतुष्ट नेताओं को शांत करने के लिए कैबिनेट के विस्तार की तैयारी में जुट गई है। कैबिनेट विस्तार की बातचीत एक साल से अधिक समय से चल रही है, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कैबिनेट विस्तार के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

कैबिनेट विस्तार पर बोले सीएम बोम्मई

सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर सही समय पर उचित फैसला लिया जाएगा। कैबिनेट विस्तार को लेकर बोम्मई का बयान लंबे समय बाद आया है। भाजपा सूत्र बताते हैं कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विस्तार पर गंभीरता से विचार कर रही है। कैबिनेट में पांच पद खाली हैं और उम्मीदवारों की सूची लंबी है।

यह भी पढ़ें- Delhi Politics: अमानतुल्लाह खान के बाद अब AAP के ये विधायक जाएंगे जेल? अरविंद केजरीवाल ने बताए नाम

कैबिनेट विस्तार के बीच पूर्व मंत्री ने की घोषणा

ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर हुए पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने घोषणा की है कि वह फिर से मंत्री बनने के लिए तैयार हैं। बता दें कि ठेकेदार संतोष पाटिल के आत्महत्या मामले को लेकर विपक्ष राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की लगातार मांग उठा रहा था। जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

MLC विश्वनाथ ने पार्टी पर लगाया आरोप

भाजपा एमएलसी एच. विश्वनाथ ने सत्तारूढ़ दल पर आरोप लगाया कि पार्टी ने सत्ता हासिल करने में मदद करने वाले 17 नेताओं में से कई से किए गए वादे नहीं निभाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अच्छी तरह जानती है कि अगर नेताओं को अभी शांत नहीं किया गया तो इसका सीधा असर चुनाव के नतीजों पर पड़ेगा।

यही भी पढ़ें- Kerala CM Meets Bommai: केरल के मुख्यमंत्री ने बसवराज बोम्मई से की मुलाकात, अंतरराज्यीय मुद्दों पर हुई चर्चा