Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कर्नाटक के CM बोम्मई ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को बताया 'धोखा', कहा-BJP के कार्यक्रमों से प्रेरित है घोषणापत्र

Karnataka Electionकर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र को धोखाधड़ी बताया और दावा किया कि अधिकांश कार्यक्रमों की घोषणा मौजूदा भाजपा सरकार ने की थी। सीएम ने कहा कि एक ओर भाजपा देशभक्ति और देश की सुरक्षा के आधार पर वोट मांग रही है।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Wed, 03 May 2023 08:14 AM (IST)
Hero Image
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (फाइल फोटो)

धारवाड़ (कर्नाटक), एजेंसी। Karnataka Election 2023 Manifesto: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियों ने अपना कमान संभाल लिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद कांग्रेस ने भी चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

दोनों ही पार्टियों ने कई बड़े वादे किए हैं। एक-दूसरे के घोषणाओं पर सवाल भी उठाने लगे हैं। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र को ‘प्रजा ध्वनि' नाम दिया है। वहीं, कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों को 'संकल्प पत्र' नाम दिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र को 'धोखाधड़ी' बताया और दावा किया कि अधिकांश कार्यक्रमों की घोषणा मौजूदा भाजपा सरकार ने की थी। उन्होंने आगे कहा, बोम्मई ने कहा कि एक ओर भाजपा देशभक्ति और देश की सुरक्षा के आधार पर वोट मांग रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने देश को बांटने के लिए देशद्रोहियों से हाथ मिला लिया है।