Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karnataka Politics: येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ीं, लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में दर्ज किया मामला

Karnataka Politics कर्नाटक के पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के आरोप में येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर रिश्वत लेने का आरोप है।

By Achyut KumarEdited By: Updated: Sun, 18 Sep 2022 01:27 PM (IST)
Hero Image
Karnataka Politics: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)

बेंगलुरु, एजेंसी। Karnataka Politics: कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta police) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा (B S Yediyurappa) और उनके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त पुलिस को एक विशेष अदालत के निर्देश के बाद शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। 

किन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला?

येदियुरप्पा, उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र, उनके पोते और तत्कालीन बीडीए आयुक्त सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रिश्वत लेने का आरोप

एक सामाजिक कार्यकर्ता टी जे अब्राहम की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने बीडीए (बैंगलोर विकास प्राधिकरण) अनुबंध देने के बदले में रिश्वत ली थी।

क्या है मामला?

मामला शहर के बिदारहल्ली के कोनादासपुरा में बीडीए अपार्टमेंट के निर्माण के लिए टेंडर देने का है। आरोप है कि 2019 से 2021 तक येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान आरोपियों ने एक बिल्डर से रिश्वत ली थी, जो उनके स्वामित्व वाली शेल कंपनियों के जरिए चलाई गई थी।

रामलिंगम कंस्ट्रक्शन कंपनी से लिए  आरोप

अब्राहम ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक के सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान सत्ता का दुरुपयोग करते हुए, येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्यों ने बेंगलुरू विकास प्राधिकरण (बीडीए) की आवास परियोजनाओं के ठेके देने के लिए रामलिंगम कंस्ट्रक्शन कंपनी से सैकड़ों करोड़ की रिश्वत ली है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा वर्तमान में भाजपा के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। उन्होंने घोषणा की है कि वह राज्य में कांग्रेस को कभी भी सत्ता में नहीं आने देंगे और कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐसा क्या कर दिया, जो बवाल मच गया है

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ मामले में ईडी जांच की मांग