Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लालकृष्ण आडवाणी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि आडवाणी (96) को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। इससे पहले आडवाणी को एम्स में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 06 Aug 2024 03:12 PM (IST)
Hero Image
उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीतयत फिर बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है। 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं। लालकृष्ण आडवाणी को आज सुबह इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। 

पिछले महीने भी अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती 

अस्पताल के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि आडवाणी (96) को आज यहां अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया। जुलाई के पहले हफ्ते में भी, आडवाणी को इस अस्पताल में भर्ती किया गया था और दो दिन चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद (अस्पताल से) छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में रखा गया था।

इससे पहले, आडवाणी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया था और वहां रातभर रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

यह भी पढ़ें: लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, तबीयत बिगड़ने के बाद बीती रात हुए थे भर्ती