Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आरक्षण छीनना चाहती है सरकार, लेटरल एंट्री विवाद पर राहुल गांधी ने RSS पर बोला हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लैटरल एंट्री विवाद पर भाजपा पर पलटवार किया। सोमवार को उन्होने कहा कि कमजोर वर्गों के लिए निर्धारित पद अब आरएसएस के लोगों को मिलेंगे। राहुल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों की भर्ती के लिए लेटरल एंट्री दलितों ओबीसी और आदिवासियों पर हमला है। उन्होंने भाजपा पर बहुजनों से आरक्षण छीनने का आरोप लगाया।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Updated: Mon, 19 Aug 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
लेटरल एंट्री विवाद पर राहुल गांधी ने RSS पर बोला हमला (Image: ANI)

नई दिल्ली, पीटीआई। कांग्रेस ने लेटरल एंट्री के मुद्दे पर सोमवार को हमला तेज कर करते हुए भाजपा पर 'आरक्षण छीनने' का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निर्धारित पद अब आरएसएस के लोगों को मिलेंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, सरकारी कर्मचारियों की भर्ती के लिए लेटरल एंट्री दलितों, ओबीसी और आदिवासियों पर हमला है। उन्होंने भाजपा पर 'बहुजनों' से आरक्षण छीनने का आरोप लगाया।

खरगे का दावा- मोदी सरकार ने...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने कुछ विशिष्ट पदों पर उनकी उपयोगिता के अनुसार विशेषज्ञों को नियुक्त करने के लिए लेटरल एंट्री की व्यवस्था की थी, लेकिन मोदी सरकार ने दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीनने के लिए इसका प्रविधान किया है। ये आरक्षण छीनकर संविधान को बदलने का भाजपाई चक्रव्यूह है।

दरअसल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने लेटरल एंट्री के माध्यम से 45 विशेषज्ञों की भर्ती का शनिवार को विज्ञापन निकाला है। इनके तहत विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों में संयुक्त सचिव, निदेशक और उपसचिव जैसे प्रमुख पदों पर नियुक्ति की जानी है। लेटरल एंट्री का मतलब निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की सीधी भर्ती से है। इसके माध्यम से केंद्र सरकार के मंत्रालयों में संयुक्त सचिवों, निदेशकों और उप सचिवों के पदों की भर्ती की जाती है। यह अवधारणा सबसे पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान पेश की गई थी।

राहुल ने पोस्ट किया उबर कैब में अपनी यात्रा का वीडियो

राहुल गांधी ने सोमवार को उबर कैब में अपनी यात्रा का वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, आमदनी कम और महंगाई से निकलता दम। ये है भारत के गिग वर्करों की व्यथा! सुनील उपाध्याय के साथ उबर यात्रा के दौरान चर्चा में और फिर उनके परिवार से मिल कर देश के कैब ड्राइवरों और डिलीवरी एजेंटों जैसे गिग वर्करों की समस्याओं का जायजा लिया।

इनका गुजारा तंगी से चल रहा है। न कोई बचत और न ही परिवार के भविष्य का आधार। इनके समाधान के लिए कांग्रेस की राज्य सरकारें ठोंस नीतियां बना कर न्याय करेंगी। गिग वर्कर ऐसे कामगार को कहते हैं जो सेवा क्षेत्र में अस्थायी नौकरी करता है।

यह भी पढ़ें: 'संविधान को नष्ट कर रहा भाजपा का रामराज्य' लेटरल एंट्री के खिलाफ राहुल गांधी ने खोला मोर्चा

यह भी पढ़ें: संजय राउत ने बताया चंपई सोरेन को लेकर क्या है BJP की रणनीति? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देरी पर भी किया कटाक्ष