Move to Jagran APP

Congress State Presidents List: यहां जानें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की सूची

Congress State Presidents List भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) का अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सर्वोच्च कमांड होता है। आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं किस राज्य में कांग्रेस के कौन से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यहां जानें किस राज्य में कांग्रेस के कौन-से मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हैं।

By Versha SinghEdited By: Versha SinghUpdated: Thu, 06 Jul 2023 11:57 AM (IST)
Congress State Presidents List: यहां जानें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की सूची
Congress State Presidents List: यहां जानें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों की सूची

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है। राज्य या केंद्र शासित प्रदेश (UT) का अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सर्वोच्च कमांड होता है। ये राज्य और केंद्रशासित प्रदेश स्तर की इकाई है जो राज्य स्तर पर राजनीतिक अभियानों में शामिल होते हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुलझाने की भी जिम्मेदारी निभाते है। पार्टी की ओर से कोई कार्यक्रम होना हो तो प्रदेश अध्यक्ष ही इसकी जानकारी अन्य कार्यकर्ताओं तक पहुंचाते हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष को राज्य और केंद्रशासित प्रदेश पार्टी के नेता के रूप में भी जाना जाता है, इसे पार्टी अध्यक्ष द्वारा चुना जाता है, जो कांग्रेस की सर्वोच्च कमान है। राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उच्च निर्णय लेने वाला निकाय है। राज्य या केंद्रशासित प्रदेश अध्यक्ष अधीनस्थ कांग्रेस समिति का गठन करने के लिए जवाबदेह है। 

आइए इस खबर के माध्यम से जानते हैं किस राज्य में कांग्रेस के कौन से राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यहां जानें किस राज्य में कांग्रेस के कौन-से मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हैं-

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों के नाम

 राज्य  नाम
आंध्र प्रदेश गिदुगु रुद्र राजू
अरुणाचल प्रदेश नबाम तुकी
असम भूपेन कुमार बोरा
बिहार अखिलेश प्रसाद सिंह
छत्तीसगढ़ मोहन मरकाम
गोवा अमित पाटकर
गुजरात शक्तिसिंह गोहिल
हरियाणा उदय भान
हिमाचल प्रदेश प्रतिभा सिंह
झारखंड राजेश ठाकुर
कर्नाटक डी.के. शिवकुमार
केरल के. सुधाकरन
मध्य प्रदेश कमल नाथ
महाराष्ट्र नाना पटोले
मणिपुर कैशम मेघचंद्र सिंह
मेघालय विंसेंट पाला
मिजोरम लालसावता
नगालैंड केवेखापे थेरी
ओडिशा शरत पट्टनायक
पंजाब अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
राजस्थान गोविंद सिंह डोटासरा
सिक्किम गोपाल छेत्री
तमिलनाडु के.एस. अलागिरी
तेलंगाना अनुमुला रेवंत रेड्डी
त्रिपुरा आशीष कुमार साह
उत्तर प्रदेश बृजलाल खाबरी
उत्तराखंड करन माहरा
पश्चिम बंगाल अधीर रंजन चौधरी

केंद्र शासित प्रदेशों के कांग्रेस अध्यक्षों के नाम

केंद्र शासित प्रदेश नाम
अण्डमान और निकोबार रंगलाल हालदार
चंडीगढ़ हरमोहिंदर सिंह
दादरा और नगर हवेली

दमन और दीव

महेश शर्मा
दिल्ली अनिल चौधरी
जम्मू और कश्मीर विकार रसूल वानी
लद्दाख नवांग रिगज़िन जोरा
लक्षद्वीप मुहम्मद हमदुल्ला सईद
पुदुचेरी वी. वैथिलिंगम

क्षेत्रीय कांग्रेस अध्यक्ष

केंद्र शासित प्रदेश नाम
मुंबई वर्षा गायकवाड