Lok Sabha Election 2024: ' ये सब नकली गांधीवादी हैं...' प्रियंका गांधी के सरनेम पर CM मोहन यादव ने कसा तंज
सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सरनेम को लेकर एक टिप्पणी की है। शनिवार को गुणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने कहा कि हमारी परंपरा के अनुसार जैसे ही बेटी की शादी होती है वह अपने नाम के साथ अपने ससुराल का उपनाम जोड़ लेती है। प्रियंका (कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी) कैसे गांधी हैं?
पीटीआई, गुणा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सरनेम को लेकर टिप्पणी की है। शनिवार को गुणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोहन यादव ने कहा, हमारी परंपरा के अनुसार, जैसे ही बेटी की शादी होती है, वह अपने नाम के साथ अपने ससुराल का उपनाम जोड़ लेती है। प्रियंका (कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी) कैसे गांधी हैं? ये सब नकली गांधीवादी हैं। वे सिर्फ गांधी के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं।"
सात मई को आपकी अंगुली में सुदर्शन चक्र आ जाएगा: मोहन यादव
वहीं, सीएम मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में करैरा तथा गुना-शिवपुरी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में बदरवास में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सात मई को आपकी अंगुली में सुदर्शन चक्र आ जाएगा और उस सुदर्शन चक्र से कांग्रेस के हाथ का पंजा कट जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि यह आपकी और मेरी इज्जत का सवाल है।
VIDEO | “As per our tradition, as soon as the daughter gets married, she adds her in-laws' surname after her name. How Priyanka (Congress leader Priyanka Gandhi) is a Gandhi? They all are fake Gandhis. They just want to gather votes in the name of Gandhi,” says Madhya Pradesh… pic.twitter.com/yNZGiIf3jE
— Press Trust of India (@PTI_News) April 28, 2024
सिंधिया राजवंश के राजाओं ने धर्म की रक्षा की: मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब देश में मुगल शासन था तब देश के मंदिरों को तोड़ा जा रहा था। उस समय सन् 1235 में उज्जैन में सभी मंदिर तोड़ दिए गए तब यह मंदिर सिर्फ कागजों में रह गए थे धरातल पर कोई मंदिर नहीं था। उस समय सिंधिया राजवंश के राजाओं ने धर्म की रक्षा के लिए इन मंदिरों की पुनर्स्थापना की थी और सभी त्योहार मनाने, उत्सव मनाने के लिए पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध करवाई थी।
यह भी पढ़ें: 'पांच सालों में 5 प्रधानमंत्री बनाना चाहती कांग्रेस', शिवाजी और औरंगजेब का जिक्र करते हुए PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार