Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: 'अगर INDI गठबंधन सत्ता में आई तो...' CM स्टालिन ने इस केंद्र शासित प्रदेश को राज्य बनाने का किया वादा

कांग्रेस उम्मीदवार और वर्तमान सांसद वी वैथीलिंगम के लिए समर्थन मांगते हुए पुडुचेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस इस बात पर दृढ़ हैं कि पुडुचेरी को पूर्ण राज्य बनाया जाना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि हम चाहते हैं कि न केवल तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों के अधिकार बल्कि पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारों की भी रक्षा की जानी चाहिए।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Sun, 07 Apr 2024 02:24 PM (IST)
Hero Image
तमिलनाडु के सीएम ने पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने का वादा किया।(फोटो सोर्स: जागरण)

पीटीआई,पुडुचेरी। Lok Sabha election 2024। एमके स्टालिन ने पुडुचेरी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। डीएमके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि आईएनडीआई गठबंधन अगर सत्ता में आती है तो पुडुचेरी को राज्य का दर्जा प्रदान किया जाएगा।

कांग्रेस उम्मीदवार और वर्तमान सांसद वी वैथीलिंगम के लिए समर्थन मांगते हुए पुडुचेरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस इस बात पर दृढ़ हैं कि पुडुचेरी को पूर्ण राज्य बनाया जाना चाहिए।

स्टालिन ने कहा कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी "केंद्र के हाथों की कठपुतली हैं। "हम चाहते हैं कि न केवल तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों के अधिकार, बल्कि पुडुचेरी जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारों की भी रक्षा की जानी चाहिए।

दस सालों में पुडुचेरी को कोई फायदा नहीं हुआ: एमके स्टालिन

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में भाजपा के दस साल के शासन के दौरान पुडुचेरी को कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल धर्म और जाति के नाम पर प्रचार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मोदी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और कमजोर वर्गों की स्थिति में सुधार के लिए किसी उपाय पर प्रकाश नहीं डाला है, लेकिन धर्म और जाति के नाम पर प्रचार कर रहे हैं।"

स्टालिन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने पूछा, "कराइकल के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कठिनाइयों और गिरफ्तारियों का सामना करना पड़ा और प्रधानमंत्री ने मछुआरों की कठिनाइयों को रोकने के लिए क्या उपाय किए हैं।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश को "सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी" बनाने के अपने वादे को पूरा करने के लिए कुछ भी नहीं किया है।

पुडुचेरी में कानून-व्यवस्था की गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए स्टालिन ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में नौ साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न और हत्या की हालिया घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, यह घटना पुडुचेरी में कानून-व्यवस्था जर्जर होने का सबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के शासनकाल में देश में महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं मिली।

पुडुचेरी की एकमात्र सीट के लिए चुनाव 19 अप्रैल को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के साथ होंगे।

यह भी पढें: New Delhi Lok Sabha Seat: रोचक हुई नई दिल्ली की लड़ाई, जनता की अदालत में आमने-सामने दो वकील, किसका केस मजबूत?