Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election: 'राहुल इस बार वायनाड से भी हारेंगे चुनाव', कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने पर केंद्रीय मंत्री ने कसा तंज

Congress candidate list 2024 कांग्रेस की पहली सूची जारी होने पर भाजपा ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस को सूची जारी करने की शुभकामनाएं लेकिन इस बार केरल से भी कांग्रेस को झटका लगेगा। मंत्री ने इसी के साथ राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो वायनाड के अलावा किसी अन्य सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Updated: Fri, 08 Mar 2024 11:04 PM (IST)
Hero Image
Congress candidate list 2024 केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का राहुल पर हमला।

एजेंसी, केरल। Congress candidate list 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली सूची जारी होने पर भाजपा ने हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस को सूची जारी करने की शुभकामनाएं, लेकिन इस बार केरल से भी कांग्रेस को झटका लगेगा।

वायनाड से चुनाव लड़ना राहुल की मजबूरी

केंद्रीय मंत्री ने इसी के साथ राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो वायनाड के अलावा किसी अन्य सीट से चुनाव नहीं लड़ सकते। वह केवल वायनाड आ सकते हैं और हम सब जानते हैं कि ऐसा क्यों है। बता दें कि कांग्रेस की पहली सूची में राहुल गांधी को केरल की वायनाड सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस को केरल से भी झटका लगेगा

राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा कि इस बार केरल के लोग कांग्रेस को वह जनादेश नहीं देंगे जो उन्होंने पिछले चुनाव में दिया था। भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल चाहते हैं।